एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के 'नायक' बिक्रमजीत बराड़ बने एसपी; सिद्धू मूसेवाला केस के शार्पशूटरों का किया था खात्मा
पंजाब पुलिस के सबसे निडर और चर्चित चेहरों में शुमार बिक्रमजीत सिंह बराड़ (PPS) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और बहादुरी का इनाम मिला है। पंजाब सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर उन्हें पदोन्नत करते हुए सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) बना दिया है। बराड़ के साथ ही सरबजीत सिंह और गुरइकबाल सिंह को भी एसपी रैंक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के सबसे निडर और चर्चित चेहरों में शुमार बिक्रमजीत सिंह बराड़ (PPS) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और बहादुरी का इनाम मिला है। पंजाब सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर उन्हें पदोन्नत करते हुए सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) बना दिया है। बराड़ के साथ ही सरबजीत सिंह और गुरइकबाल सिंह को भी एसपी रैंक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मूसेवाला हत्याकांड के बाद चर्चा में आए बराड़ एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के प्रमुख सदस्य के रूप में बिक्रमजीत बराड़ की भूमिका सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद सबसे अधिक सुर्खियों में रही। उन्होंने अटारी बॉर्डर के पास हुए उस एनकाउंटर का नेतृत्व किया था, जिसमें मूसेवाला के हत्यारे और खूंखार शार्पशूटर जगरूप सिंह उर्फ रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा ढेर हुए थे। गैंगस्टरों के बीच बराड़ की पहचान एक सख्त और रणनीतिकार अधिकारी की रही है।