कोर्टिसोल फेस की बढ़ती प्रॉब्लम से पाएं छुटकारा जानें सिंप्टम्स और ट्रीटमेंट

Cortisol Face में आपके चेहरे पर सूजन आ जाती है और मिरर में देखने पर आपको अपना चेहरा काफी अजीब लगता है या अलग लगता है समय रहते आपको इसका ट्रीटमेंट ले लेना चाहिए।

Feb 12, 2026 - 16:06
कोर्टिसोल फेस की बढ़ती प्रॉब्लम से पाएं छुटकारा जानें सिंप्टम्स और ट्रीटमेंट
News Tv India Official

कोर्टिसोल फेस की बढ़ती प्रॉब्लम से पाएं छुटकारा जानें सिंप्टम्स और ट्रीटमेंट 

Cortisol Face प्रेजेंट टाइम में बहुत ही नॉर्मल प्रॉब्लम बनती जा रही है कई लोग इसका सामना करते हैं लेकिन उनको समझ में नहीं आता है कि यह प्रॉब्लम क्या है और कुछ लोगों को पता होने के बाद उन्हें यह नहीं पता रहता है कि इसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है तो इसकी सभी डिटेल्स के बारे में आपको इस आर्टिकल में जानकारी देंगे। 

कोर्टिसोल हार्मोन का रोल 

कोर्टिसोल को स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है जो बॉडी को तनाव से दूर करने में हेल्प करता है लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा बनता है तो चेहरे पर एक्स्ट्रा वसा जमा हो जाती है और सूजन आ जाती है। यह हार्मोन नॉर्मल लेवल पर होना जरूरी है लेकिन नॉर्मल से ज्यादा होने पर असंतुलन से चेहरा मून फेस जैसा फूल जाता है।

कोर्टिसोल फेस के कारण

अगर आप भी कोर्टिसोल फेस का सामना कर रहे हैं तो इसकी काफी सारी वजह हो सकती है। इस में लंबे समय का तनाव या नींद की कमी भी शामिल है।

• इस के अलावा ज्यादा स्टेरॉयड दवाओं का सेवन या कुशिंग सिंड्रोम से भी यह हो सकता हैं। कई बार खराब खान-पान और ज्यादा शराब भी इसमें प्रॉब्लम को बढ़ा देते हैं। कई लोगों को कोई प्रॉब्लम जेनेटिकली भी होती है। 

News Tv India Official

पहचानें शुरुआती सिंप्टम्स 

अगर आप खुद की फेस पर ध्यान देंगे तो उसके सिम्टम्स आपको आसानी से पता चल जाएंगे। इस में सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन, गालों का फूलना और आंखों के आसपास भारीपन इसके शुरुआती सिंप्टम्स हैं।

• कई लोगों का चेहरा गोलाकार हो जाता है और स्किन ऑयली या ड्राई लगने लगती है। इस से चेहरे पर दिन भर सूजन बनी रहती है।

READ MORE - आंवला कैंडी अब बनाएं घर पर ही इम्युनिटी बूस्ट के साथ ही पहुंचाएगी कई लाभ

जानें गंभीर लक्षण

कोर्टिसोल फेस के कुछ सिम्टम्स बहुत ज्यादा गंभीर होते हैं जिन पर आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है और तुरंत एक्शन लेना चाहिए। इस में स्किन बहुत ज्यादा पतली हो जाती है और मुंहासों में बढ़ोतरी, कटने पर घाव देर से भरना और चेहरे पर लालिमा इसके गंभीर लक्षण हैं। 

• कई बाद आंखों के नीचे काले घेरे और थकान भी साथ चलते हैं। अगर ये लक्षण दिखें तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराएं।

News Tv India Official

READ MORE - कच्चे पनीर में है कई गुण इसके फायदे के साथ ही जानें इस के साइड इफेक्ट्स भी

कोर्टिसोल फेस ट्रीटमेंट 

इसके ट्रीटमेंट में डॉक्टर ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट या कोर्टिसोल लेवल चेक करके ट्रीटमेंट करते हैं। कभी-कभी MRI या CT स्कैन की जरूरत पड़ती है ताकि ट्यूमर जैसी प्रॉब्लम का भी पता चल सके। इस के शुरुआती चेकअप से इलाज आसान हो जाता है।

News Tv India Official

जानें घरेलू उपाय 

इसकी कोई ऐसी घरेलू उपाय भी है जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो काफी हद तक आप इस पर कंट्रोल कर सकते हैं। इस के लिए स्ट्रेस बहुत कम लें। तनाव कम करने के लिए रोज 7 से 8 घंटे सोएं अगर हो सके तो योग और ध्यान जरूर करें। 

• आपको अपनी फेस की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए और अपनी बॉडी की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए हो सके तो वॉकिंग भी जरूर करें। 

• ठंडे पानी से मुंह धोएं, नींबू पानी पिएं और नमक भी कम खाएं। हल्दी वाला दूध या अदरक की चाय भी स्ट्रेस को कम करती है। 

READ MORE - जानें सर्दियों में लगातार बढ़ रहे गले के दर्द के कारण और असरकारक घरेलू उपाय

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.