Bhojshala Dispute: "अब हिंदू जाग चुका है", भोजशाला विवाद पर साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान; सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया 'अस्थायी व्यवस्था'
भोजशाला विवाद पर पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह माँ सरस्वती का स्वतंत्र मंदिर है। उन्होंने मुगलकाल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं के मंदिरों का अपमान अब और स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोजशाला विवाद को लेकर कहा है कि यह मां सरस्वती का स्थायी मंदिर है। यहां शांति से पूजा जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू अपने धर्म में दखलअंदाजी स्वीकार नहीं करेगा।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट का बहुत सम्मान करती हूं। यह एक संवैधानिक संस्था है। हालांकि, भोजशाला मामले में उसका फैसला अस्थायी है। सिर्फ एक व्यवस्था बनाई गई है, जिससे वे (मुस्लिम पक्ष) अपनी नमाज पढ़ सकें और हम अपने धर्म के अनुसार पूजा कर सकें।"