अरिजीत सिंह के संन्यास पर मियांग चेंग का भावुक पोस्ट: 'ट्रेंड्स से बेफिक्र खुदा का बंदा'; पहली मुलाकात की तस्वीर साझा कर कही बड़ी बात!
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर मियांग चेंग ने जताई प्रतिक्रिया। श्रेया घोषाल की बात को दोहराते हुए कहा यह अंत नहीं, नई सुबह है। जानें शाहरुख खान के कॉन्सर्ट वाली वह पुरानी याद।
मुंबई : भारतीय संगीत जगत में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबर के बाद लोग हैरत में हैं और लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। श्रेया घोषाल, सोना महापात्रा के बाद अब गायक-अभिनेता मियांग चेंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अरिजीत के संन्यास पर सरल शब्दों में कहा कि यह युग का अंत नहीं, बल्कि नई सुबह का आगाज है।
मियांग चेंग ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के लिए एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्हें 'खुदा का बंदा' और 'जेनरेशनल टैलेंट' बताया है। मियांग ने लिखा कि अरिजीत जो भी करेंगे, पूरी शिद्दत और अपनी शर्तों पर करेंगे। पोस्ट में मियांग चेंग ने कहा, "यह इंसान जो भी करेगा, पूरी शिद्दत से और अपनी शर्तों पर करेगा। ट्रेंड्स से बेफिक्र, डिमांड से बेपरवाह, अपनी राह पर चलने वाला खुदा का बंदा।"