OpenAi ने Codex App किया लॉन्च करेगा शानदार कमांड सेंटर का काम

OpenAi Codex App हाल ही में लॉन्च किया गया है लांच होने के बाद से यह काफी चर्चा में है क्योंकि डेवलपर्स के लिए काम पहले से भी ज्यादा आसान हो जाएगा इसमें कई स्किल्स ऐड है।

Feb 4, 2026 - 16:16
OpenAi ने Codex App किया लॉन्च करेगा शानदार कमांड सेंटर का काम
News Tv India Official

OpenAi ने Codex App किया लॉन्च करेगा शानदार कमांड सेंटर का काम 

OpenAi ने 2 फरवरी 2026 को अपना नया कोडेक्स ऐप लॉन्च किया है यह कोडिंग की काम को पहले से भी ज्यादा आसान बना देगा। यह मैकओएस यूजर्स के लिए एक शानदार कमांड सेंटर का काम करता है। यह ऐप कोडिंग को पहले से कहीं ज्यादा तेज बना देता है।

क्या है कोडेक्स ऐप

यह मैकओएस के लिए स्टैंडअलोन ऐप है जो कई एआई एजेंट्स को एक साथ मैनेज करने का काम करता है। डेवलपर्स के लिए काफी खास रहने वाला है डेवलपर्स अब पैरेलल टास्क्स चला सकते हैं लंबे प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं और एजेंट्स के साथ आसानी से कोलैबोरेट कर सकते हैं। इस में चैटजीपीटी फ्री और गो यूजर्स के लिए लिमिटेड टाइम तक फ्री एक्सेस दे रहा है।

मिलेंगे कई खास स्पेसिफिकेशन्स

OpenAi Codex App codex-1 मॉडल पर चलता है जो GPT-5.2 का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है। इस में हर एजेंट को अलग थ्रेड मिलता है जिसमें 4 vCPU, 8 GB RAM और आइसोलेटेड वर्कट्रीज हैं। इस में टास्क टाइम 1 से 30 मिनट तक है वहीं इस की टोकन लिमिट 32k तक रहेगी और यह codex-mini में रहने वाली है। इस में इंटरनेट एक्सेस टॉगल हो सकता है।

News Tv India Official

मल्टी एजेंट वर्कफ्लो

OpenAi Codex App एक तरीके से मल्टी एजेंट वर्कफ्लो का काम करेगा जिस में एक साथ कई एजेंट्स आप आसानी से चला सकते है इस में प्रोजेक्ट्स को थ्रेड्स में ऑर्गनाइज आसानी से कर सकते हैं इस में कांटेक्स्ट लॉस नहीं होता है और स्विचिंग बहुत ही ज्यादा आसान है। इस में एजेंट्स कोड लिखने के साथ ही बग्स भी फिक्स करते हैं और PR बनाते हैं और डिफ्स रिव्यू के लिए दिखाते हैं।

रीयूजेबल स्किल्स

इस में कई स्किल्स भी ऐड की गई है। जिस में स्किल्स जैसे GPT इमेज से इमेज जनरेशन करना आसान है इस के अलावा क्लाउड डिप्लॉयमेंट ऐप में बिल्ट इन हैं। OpenAi Codex App में आप चाहे तो नई स्किल्स बना भी सकते है। इसे बनाकर आप टीम के साथ शेयर कर सकते है। यह हर जगह काम करती हैं यह ऐप, CLI या IDE में सभी में काम करेगी। 

News Tv India Official

आया ऑटोमेशन्स फीचर के साथ

इस के बैकग्राउंड में शेड्यूल्ड टास्क्स आसानी से चला सकते है जैसे डेली इश्यू ट्रायेज या रिलीज ब्रीफ्स आसानी से कर सकते है। इस में क्लाउड ट्रिगर्स से कंटीन्यूअस रनिंग रहती है कंप्यूटर बंद रहने पर भी इसमें रनिंग कंटिन्यू रहती है। 

सिक्योरिटी और कंट्रोल्स

यह काफी अच्छी सिक्योरिटी के साथ लांच हुआ है। जिस में वर्कस्पेस सेटिंग्स से आप एडमिन कंट्रोल कर सकते है। इस में Codex लोकल इनेबल होना जरूरी है। इसके अलावा सैंडबॉक्स्ड एनवायरनमेंट प्रोडक्शन को सेफ रखता है। OpenAi Codex App में कंप्लायंस API से यूजेज लॉग और मैनेजमेंट का भी ध्यान रख सकते है। 

News Tv India Official

मिलेंगे कई सारे फायदे

इसमें आपको काफी सारे फायदे मिलेंगे जिस में फीचर बिल्डिंग, रिफैक्टरिंग और बग हंटिंग आसान रहने वाली है। इस में ओपनएआई टीम डेली टास्क्स ऑटोमेट करती है। 

जानें लॉन्च डिटेल्स

OpenAi Codex App को 2 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया था रिलीज होने के बाद यह ऐप ओपनएआई की ऑफिशियल साइट पर अवेलेबल है। इस में प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइज और एड्यू सब्सक्रिप्शन पर रेट लिमिट्स दोगुनी कर दी गई हैं। यह ऐप अब CLI, IDE और क्लाउड हर जगह काम करता है। 

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.