UGC विवाद पर गिरिराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब: 'PM मोदी के लिए सबका साथ सिर्फ नारा नहीं, अमल है'; सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत!
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को बताया सही। ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर भी साधा निशाना।
पटना : यूजीसी पर राजनीति धमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग देश में गलतफहमी फैला रहे हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नए यूजीसी नियमों पर रोक लगाने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं और उसके फैसले का स्वागत करते हैं। कुछ लोगों ने गंदी राजनीति शुरू कर दी थी। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। सबका साथ, सबका विकास सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि एक अमल है। हम ये मानते हैं कि अगर दाहिने हाथ में दर्द हो तो भी शरीर को कष्ट, बाएं हाथ में हो तो भी शरीर को कष्ट।"