2026 Mercedes Benz S-Class फेसलिफ्ट लग्जरियस लुक के साथ आया सामने
Mercedes Benz S-Class का प्रीमियम लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 29 जनवरी 2026 को इसे रिवील किया गया था जिसमें कई एडवांस्ड लेवल की टेक्नोलॉजी शामिल है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 31, 2026 • 6:32 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
2026 Mercedes Benz S-Class फेसलिफ्ट लग्जरियस लुक के साथ आया सामने
Mercedes Benz S-Class का प्रीमियम लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 29 जनवरी 2026 को इसे रिवील किया गया था जिसमें कई एडवांस्ड लेवल की टेक्नोलॉजी शामिल है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/2026-mercedes-benz-s-class-facelift-comes-with-a-luxurious-look
2026 Mercedes Benz S-Class फेसलिफ्ट लग्जरियस लुक के साथ आया सामने
मर्सिडीज बेंज ने अपनी आइकॉनिक एस-क्लास का 2026 फेसलिफ्ट वर्जन हाल ही में पेश किया है। 2026 मर्सिडीज बेंज एस क्लास फेसलिफ्ट काफी ज्यादा लग्जरियस और प्रीमियम है इसके डिजाइन काफी स्टाइलिश रखी गई है यह सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर छा गया है।
Mercedes Benz S-Class फेसलिफ्ट 29 जनवरी 2026 को लाइवस्ट्रीम के जरिए सबके सामने लेकर आई वहां उन्होंने इसके टेक्नोलॉजी और इसके डिजाइन के चेंज को हाइलाइट किया इसका एक्सटीरियर ही इतना अट्रैक्टिव है कि आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसका तो एक्सटीरियर ही दिखने में काफी ज्यादा लग्जरियस है। इस के फ्रंट में बड़ा इल्यूमिनेटेड ग्रिल, थ्री-पॉइंटेड स्टार वाला नया बंपर और अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स इसे ज्यादा शानदार लुक देते हैं। इस के हुड पर स्टैंडिंग ऑर्नामेंट भी दिखेगा जो रात में चमकता है।
मिलेगा कंफर्टेबल इंटीरियर
इसमें आपको काफी कंफर्टेबल इंटीरियर भी मिलने वाला है इसके कैबिन में सुपरस्क्रीन डैशबोर्ड, MB.OS इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर में मायबाख-स्टाइल सीट्स दी गई है।
• इस में आपको थोड़े एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिल जाएंगे जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फीचर्स शामिल हैं। इस के पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग इसे और स्पेशल बनाती है।
मिलेंगे पावरट्रेन ऑप्शन्स
Mercedes Benz S-Class में आपको वेरिएंट्स के काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे इसके हिसाब से आप खुद से चूज कर पाएंगे। यहां 3.0L डीजल , 3.0L पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स मिलेंगे यह सभी 9 स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आयेंगे। इस की पावर 362 bhp तक जाती है।
इस में काफी शानदार टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलेंगे जिस में MB.OS सिस्टम वॉइस कंट्रोल, 3D ड्राइवर डिस्प्ले और रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन्स मिलती है। Mercedes Benz S-Class का बर्मेस्टर साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करता है।
आयेगी सेफ्टी पैकेज के साथ
इस में कई सेफ्टी फीचर्स भी ऐड किए गया है इस के ADAS में एडैप्टिव क्रूज और 360° कैमरा दिए गए है। वहीं ऑटो पार्किंग और नया iDamping सस्पेंशन भी इस में शामिल किया गया है। इस का क्रैश प्रोटेक्शन काफी ज्यादा फेमस है।
फ्यूल टैंक और माइलेज
इस का एयर सस्पेंशन स्मूथ राइड देता है और 0-100 kmph आपको 5 सेकंड के अंदर मिल जाएगा। इस का फ्यूल टैंक 65 लीटर का है जिसका माइलेज 12 से 15 kmpl रह सकता है।
भारत में यह फेसलिफ्ट वर्जन अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन ऐसा अनुमान है कि इस 2026 के और या 2027 की शुरुआत तक लांच किया जा सकता है लॉन्च करने से पहले कंपनी प्री बुकिंग के बारे में बता देगी अभी तक इसके प्री बुकिंग के बारे में कोई भी डिटेल्स नहीं दी गई है।
जानें क्या रहेगी कीमत
भारत में इसकी कीमत देखी जाए तो इस के बेस मॉडल S 350d की शुरुआती कीमत 1.85 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है जबकि टॉप Maybach वेरिएंट 3 करोड़ रुपये तक जा सकता है।
• यह प्राइस अभी तक फिक्स नहीं है यह केवल अनुमानित कीमत है इसकी रियल कीमत के बारे में कंपनी अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर खुद बता देगी।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.