Ampere Magnus G Max शानदार रेंज के साथ किफायती कीमत में हुआ लॉन्च
अगर आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं वह भी डेली यूज के हिसाब से तो आपको बता दें कि अभी हाल ही में Ampere Magnus G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। यह दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है इसमें आपको तीन कलर्स और किफायती कीमत मिल जाएगी।
इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव रखा गया है जिसमें ड्यूल-टोन फिनिश और क्रोम एक्सेंट दिए गए हैं। इस के साथ ही चौड़ा फ्लोरबोर्ड और लंबी सिंगल-पीस सीट इसे काफी अलग बनाते है। यह फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है जबकि एलईडी इंडिकेटर्स और सिल्वर पिलियन ग्रैबरेल प्रीमियम फील देते हैं। यह देखने में स्ट्रांग और स्टाइलिश लगता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
मैग्नस जी मैक्स में 3 kWh की लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी लगी है जो इको मोड में 100 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देती है। यह बैटरी 5 साल या 75000 किलोमीटर की वॉरंटी के साथ आती है और अगर इसकी चार्जिंग की बात करें तो यह बहुत ही फास्ट चार्ज होती है 4.5 घंटे में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
मोटर और परफॉर्मेंस
इस में हब माउंटेड मोटर 1.5 kW नॉमिनल और 2.4 kW पीक पावर जनरेट करती है जिसकी टॉप स्पीड 65 किमी/घंटा है। इसमें आपको 3 मोड्स मिलेंगे जिस में इको, सिटी और रिवर्स मोड्स शामिल हैं। इस में लिमिटेड टॉप स्पीड होने के वजह से यह काफी सेफ है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
इस के दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक और स्टैंडर्ड CBS सेफ्टी देता है। इस में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉकर्स सस्पेंशन को हैंडल करती हैं जो गड्ढों भरी सड़कों पर भी आपको कंफर्टेबल राइड देता है। इस के 12 इंच के अलॉय व्हील्स ग्रिप और स्टेबिलिटी को बढ़ाते हैं।
इस स्कूटर में आपको 3.5-इंच एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलवा जो स्पीड और रेंज दिखाता है। इस का यूएसबी चार्जिंग पोर्ट फोन चार्ज करने के काम आता है जबकि एलईडी लाइटिंग रात में अच्छी विजिबिलिटी देती है।
मिलेगा अच्छा स्टोरेज स्पेस
इसका सबसे बड़ा हाइलाइट 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। आप इसमें हेलमेट, ग्रॉसरी या छोटा सामान आसानी से रख सकते हैं। इसमें अच्छा स्पेस होने की वजह से आपको सामान को लेकर प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस में आपको तीन शानदार कलर्स मिलेंगे जिस में मॉनसून ब्लू, मैचा ग्रीन और सिनेमन कॉपर शामिल है। यह तीनों ही कलर इसके लुक को बहुत प्रीमियम बनाते हैं।
Ampere Magnus G Max लॉन्च डिटेल्स
एम्पीयर ने मैग्नस जी मैक्स को 19 जनवरी 2026 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है जो मैग्नस सीरीज का सबसे ज्यादा रेंज वाला मॉडल है। अभी हाल ही में लॉन्च होने की वजह से इस पर आपको ऑफर भी देखने को मिल जाएगा।
जाने क्या रहेगी कीमत
Ampere Magnus G Max एडवांस्ड फीचर्स को देखते हुए अगर इसकी कीमत की बात करें तो वह काफी अफॉर्डेबल रखी गई है अभी लॉन्च होने के साथ ही इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹94999 रखी गई है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.