कुछ घंटों तक गायब रहने के बाद वापस लौटा विराट कोहली का अकाउंट; फैंस ने ली राहत की सांस, पर क्या ये कोई 'PR स्टंट' था?
दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में शुमार विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शुक्रवार को उनके 260 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स की धड़कनें बढ़ा दीं। सुबह अचानक अकाउंट डीएक्टिवेट होने के बाद अब कोहली के प्रोफाइल की वापसी हो गई है। हालांकि, इस 'डिजिटल गायब' होने के पीछे की असली वजह अब भी एक पहेली बनी हुई है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Jan 30, 2026 • 10:06 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
कुछ घंटों तक गायब रहने के बाद वापस लौटा विराट कोहली का अकाउंट; फैंस ने ली राहत की सांस, पर क्या ये कोई 'PR स्टंट' था?
दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में शुमार विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शुक्रवार को उनके 260 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स की धड़कनें बढ़ा दीं। सुबह अचानक अकाउंट डीएक्टिवेट होने के बाद अब कोहली के प्रोफाइल की वापसी हो गई है। हालांकि, इस 'डिजिटल गायब' होने के पीछे की असली वजह अब भी एक पहेली बनी हुई है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/virat-kohli-s-account-returned-after-missing-for-a-few-hours-fans-breathed-a-sigh-of-relief-but-was-it-a-pr-stunt
कुछ घंटों तक गायब रहने के बाद वापस लौटा विराट कोहली का अकाउंट; फैंस ने ली राहत की सांस, पर क्या ये कोई 'PR स्टंट' था?
नई दिल्ली : कुछ घंटे गायब रहने के बाद विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फिर से लौट आए हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले की तरह सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहा है।
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार की सुबह डीएक्टिवेट हो गया था। इससे उनके फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीटों में शामिल कोहली का इस तरह सोशल मीडिया से अचानक गायब होना लोगों के लिए चौंकाने वाला था। अकाउंट नजर न आने के कारण सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विराट कोहली का अकाउंट एक्टिव होने के बाद उनके फैंस खुश हैं। हालांकि, अब तक विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकाउंट जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया था या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था। इसी चुप्पी ने फैंस की चिंता और उत्सुकता दोनों को बढ़ा दिया।
कोहली के अकाउंट के अचानक गायब होने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने चिंता जताई, तो कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल को टैग कर सवाल पूछे।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से खुद को गायब करने को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि ये पीआर के लिए सोची समझी योजना के तहत उठाया कदम हो सकता है।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से दूर रहने के फैसले ने डिजिटल वेलनेस को चर्चा में ला दिया था। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से भरी रोजमर्रा की जिंदगी के जमाने में, चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी को आम बात माना जा रहा है। क्षमता और संपर्क के लिए अपने डिजिटल डिवाइस पर हम जितना भरोसा करते हैं, उतना ही लंबे समय तक स्क्रीन पर रहना मेंटल क्लैरिटी, भावनात्मक स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों की भाषा में इसे डिजिटल ओवरलोड भी कहा जाता है। इस वजह से मानसिक स्थिरता और दिमाग को रिसेट करने के साथ ही किसी खास चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी लोग डिजिटल ब्रेक ले रहे हैं।
हालांकि, अब विराट कोहली का अकाउंट वापस आ चुका है, लेकिन उसके अचानक गायब होने की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है, जिससे फैंस अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं।