विटामिन B12 जो शरीर के लिए है बहुत जरूरी , जानें इसके कमी के लक्षण और न्यूट्रिशन सोर्स
Vitamin B12 की कमी को आप आसानी से पूरी कर सकते हैं इसके लिए आपको अपनी हेल्थ और अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा अगर आप इसकी कमी के लक्षण से जूझ रहे हैं तो इसे आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
Oct 28, 2025 • 10:59 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
विटामिन B12 जो शरीर के लिए है बहुत जरूरी , जानें इसके कमी के लक्षण और न्यूट्रिशन सोर्स
Vitamin B12 की कमी को आप आसानी से पूरी कर सकते हैं इसके लिए आपको अपनी हेल्थ और अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा अगर आप इसकी कमी के लक्षण से जूझ रहे हैं तो इसे आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Full Story: https://www.newstvindia.in/vitamin-b12-which-is-very-important-for-the-body-know-its-deficiency-symptoms-and-nutrition-source
विटामिन B12 जो शरीर के लिए है बहुत जरूरी , जानें इसके कमी के लक्षण और न्यूट्रिशन सोर्स
Vitamin B12 एक ऐसा न्यूट्रिशन एलिमेंट है है जो हमारे शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जरूरी होता है। यह पानी में घुलनशील विटामिन है जो हमारे शरीर में ब्लड के लिए बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट होता है क्योंकि रेड ब्लड सेल्स को बनता है अगर इसकी कमी होती है तो आपको कहीं प्रॉब्लम उसका सामना करना पड़ता है इस विटामिन के बारे में डिटेल्स में आपको इस आर्टिकल में जानकारी देंगे।
विटामिन B12 जिसे कोबालामिन भी कहते हैं यह एक कॉम्प्लेक्स अणु है जिसमें कोबाल्ट नामक धातु होती है। यह जानवरों के प्रोडक्ट्स में ज्यादा पाया जाता है मीट, मछली, अंडे, दूध और दही इसमें शामिल है। वहीं जो लोग शाकाहारी है उन लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज, प्लांट मिल्क या सप्लीमेंट्स Vitamin B12 के अच्छे स्रोत हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
यह विटामिन शरीर में कई काम करता है। सबसे पहले यह हमारे ब्लड के लिए इंपोर्टेंट है क्योंकि रेड ब्लड सेल्स को स्वस्थ बनाता है ताकि पूरे शरीर में ऑक्सीजन आराम से जा सके इसके अलावा यह माइलिन शीथ बनाता है जो की नसों को सेफ रखती है कभी भी चोट लगने पर उसमें सीधी लगती नहीं है। यह डीएनए और आरएनए को बनाने में मदद करता है।
Advertisement
Advertisement
विटामिन B12 की कमी के लक्षण
अगर आप में विटामिन B12 की कमी हो जाती है तो इस से थकान, कमजोरी और सांस फूलना जैसे लक्षण दिखते हैं। इस के अलावा जीभ सूजना, मुंह में छाले या पीली त्वचा भी सिम्पटम्स हो सकते हैं। इसके अलावा मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन या याददाश्त कमजोर होना नॉर्मल है। इस से हाथ-पैरों में झुनझुनी या चलने में दिक्कत भी हो जाती हैं।
अगर आपके ऊपर दिए हुए सिम्टम्स अपनी बॉडी में दिखाई देते हैं और अगर यह सिम्टम्स आपको लगातार दिखाई दे रहे हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर कांटेक्ट करना चाहिए।
विटामिन B12 की कमी के कारण
इसकी कमी के कई सारे कारण हो सकते हैं जिसमें शाकाहारी भोजन, पेट की सर्जरी या क्रोहन रोग जैसी डिजीज शामिल है। एज बढ़ने पर पेट में एसिड कम हो जाता है जो B12 को एब्जॉर्ब करने के लिए जरूरी है।
• इस के लिए कुछ दवाएं जैसे मेटफॉर्मिन या एसिड रिफ्लक्स की दवाएं भी कमी पैदा कर सकती हैं। गर्भावस्था या स्तनपान में जरूरत बढ़ जाती है इसलिए इस की कमी आम हो जाती है।
विटामिन B12 के सोर्स
इसके काफी सोर्स है शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के लिए ही अलग-अलग सोर्स है। इस में मांसाहारी के लिए साल्मन मछली, चिकन और बीफ बढ़िया ऑप्शन हैं। वहीं इस में दूध, पनीर और योगर्ट रोजाना लेना चाहिए। शाकाहारियों के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट या सोया मिल्क जरूर लें।
विटामिन B12 की जांच
इस विटामिन की जांच के लिए आपका खून की जांच की जाती है खून की जांच से सीरम B12 लेवल मापा जाता है। इस का सामान्य स्तर 200-900 pg/mL होता है। अगर कम हो तो मिथाइलमैलोनिक एसिड टेस्ट या होमोसिस्टीन लेवल चेक किया जाता है। आपको एक बार इसका टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Content Writer
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.