पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: बठिंडा आरटीओ क्लर्क डेविड को 2700 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा आरटीओ क्लर्क डेविड को 2700 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से प्रति फाइल 300 रुपये की मांग, बस स्टैंड पर रिश्वत ली। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच जारी।
Punjab Vigilance Bureau : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, बठिंडा में तैनात क्लर्क डेविड को 2700 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को कन्हैया नगर, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.