पंजाब सीएम भगवंत मान दो दिन के मुंबई दौरे पर: उद्योगपतियों से निवेश की अपील, अजित पवार परिवार से शोक संवेदना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिन के मुंबई दौरे पर, उद्योगपतियों से मुलाकात कर मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत निवेश का न्योता देंगे। संभावित MoU साइन हो सकते हैं। दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताएंगे। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले निवेश और रोजगार पर फोकस।
मुंबई/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत राज्य में निवेश आकर्षित करना है। सीएम मान मुंबई के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और पंजाब में निवेश के अवसरों का न्योता देंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई महत्वपूर्ण MoU (समझौता ज्ञापनों) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पंजाब सरकार मार्च महीने में भी बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। सरकार का फोकस पंजाब में निवेश बढ़ाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।