पीएम मोदी की इजराइल यात्रा: रक्षा और तकनीक के नए युग की शुरुआत, 71 हजार करोड़ की डील संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे में 71,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे और रक्षा तकनीक पर बड़ी चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बेहद खास मिशन पर इजराइल के लिए रवाना हो चुके हैं। पिछले 9 सालों में यह उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ा हुआ है, लेकिन भारत के लिए यह यात्रा सुरक्षा और तकनीक के लिहाज से एक नया सवेरा ला सकती है।
दो दिवसीय दौरे का खास कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के विशेष निमंत्रण पर दो दिनों के लिए तेल अवीव जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने वाले हैं: