सर्दियों में कैसे बनाएं इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
काढ़ा हर उम्र का व्यक्ति पी सकता है इसके आपको बेनिफिट ही मिलेंगे। बनाने का प्रक्रिया बहुत ही आसान है लेकिन इसे पीने के साथ कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 20, 2026 • 6:09 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
सर्दियों में कैसे बनाएं इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
काढ़ा हर उम्र का व्यक्ति पी सकता है इसके आपको बेनिफिट ही मिलेंगे। बनाने का प्रक्रिया बहुत ही आसान है लेकिन इसे पीने के साथ कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/learn-how-to-make-an-immunity-building-concoction-for-the-winter-season-with-this-step-by-step-process
सर्दियों में कैसे बनाएं इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सर्दियों में कई बार हमारे घर में बुजुर्गों को अक्सर सर्दी जुकाम हो जाता है और छोटे बच्चों को भी हेल्थ इश्यूज हो जाता है इन सभी को दूर करने के लिए आप आसानी से घर पर ही इम्युनिटी बढ़ाने वाला कड़ा बना सकते हैं जिससे इम्यूनिटी के साथ हेल्थ भी अच्छी रहती है। इस आर्टिकल में इस का प्रोसेस डिटेल्स में बताया गया है।
काढ़ा एक हर्बल ड्रिंक है जो मसालों और जड़ी बूटियों को उबालकर बनाया जाता है। सर्दियों में यह शरीर को गर्माहट देती है और इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। इसमें अदरक, तुलसी जैसी चीजें मिलाकर बनता है जो ठंड के मौसम में बहुत अच्छा रहता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
आप किसी भी मौसम में काढ़ा पीते हैं तो इसके आपको काफी सारे फायदे मिलते हैं। सर्दियों में काढ़ा पीने से आपको सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी प्रॉब्लम्स कम होती हैं। यह पाचन भी सुधारता है और कफ बाहर निकालने में हेल्प करता है। इसको डेली खाने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहता है।
जानें कड़ा बनाने की सामग्री
बेसिक काढ़ा बनाने के लिए 2 कप पानी, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ और 8-10 तुलसी के पत्ते, 4-5 काली मिर्च, 2 लौंग, 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और चावल के बराबर गुड़ लें। ये सामग्री हर घर में आसानी से मिल जाती हैं।
अगर आप काढ़ा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले पानी को उबले उसके बाद में उसमें अदरक, तुलसी, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डालकर 10 से 15 मिनट तक कम आंच पर पकाएं। इस में थोड़ी हल्दी मिलाएं और एंड में गुड़ डालकर घोल लें। इसे छानकर गुनगुना पी लें। काढ़ा दिन में 1 से 2 कप काफी है।
वैरायटीज ट्राई करें
काढ़े भी कई प्रकार के होते है। तुलसी और अदरक काढ़ा सर्दी के लिए बेस्ट है जबकि काली मिर्च और हल्दी वाला खांसी में राहत देता है। मुलेठी डालकर अगर आप काढ़ा बनाते है तो गले की खराश ठीक होती है। इस के अलावा नींबू और शहद मिलाकर विटामिन सी भी बढ़ा सकते है। मौसम के हिसाब से आप काढ़े को चेंज कर सकते हैं।
कई बार काढ़ा बनाते समय हम कुछ गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से कादर के साथ उसका टेस्ट भी बहुत खराब हो जाता है। कई बार लोग ज्यादा मसाले डाल देते हैं जिससे स्वाद कड़वा हो जाता है।
• गुड़ एंड में ही डालें वरना यह घुलकर फट सकता है। काढ़ा कभी भी ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं क्योंकि धीमी आंच से न्यूट्रिएंट सही रहते हैं।
कब और कैसे पिएं
अगर आप काढ़ा पी रहे है तो आप सुबह खाली पेट या शाम को गुनगुना पिएं। इसे खाने के तुरंत बाद कभी न पीएं।
ध्यान रखें कुछ चीजों का
अगर आप काढ़ा पी रहे हैं तो आपको कुछ चीजों में सावधानियां रखनी होगी। प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर से पूछ कर ही काढ़ा पीएं । डायबिटीज वाले गुड़ की जगह शहद यूज करें। अगर एलर्जी हो तो नया मसाला न डालें। कभी ज्यादा न पिएं वरना पेट खराब हो सकता है। इसे दवा के साथ लेने से पहले चेक करें।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.