अनियमित पीरियड्स को न करें नजरअंदाज: पीसीओएस हो सकता है इसके पीछे की वजह
मासिक धर्म यानी पीरियड्स केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य की स्थिति का सूचक है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीरियड्स की नियमितता में किसी भी प्रकार का बदलाव शरीर के भीतर चल रही गड़बड़ियों की ओर इशारा कर सकता है।
नई दिल्ली। मासिक धर्म यानी पीरियड्स केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य की स्थिति का सूचक है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीरियड्स की नियमितता में किसी भी प्रकार का बदलाव शरीर के भीतर चल रही गड़बड़ियों की ओर इशारा कर सकता है। खासकर अनियमित पीरियड्स को लेकर लापरवाही बरतना महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) का प्रमुख संकेत हो सकता है।
हार्मोनल गड़बड़ी का पहला लक्षण: देर से या बंद पीरियड्स
गायनाकोलॉजिस्ट के अनुसार, अगर किसी महिला को समय पर पीरियड्स नहीं आते या लंबे अंतराल तक बंद हो जाते हैं, तो यह स्थिति सामान्य नहीं कही जा सकती। यह आमतौर पर तब होता है जब शरीर में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है या इंसुलिन रेजिस्टेंस हो जाता है, जिससे ओव्यूलेशन प्रभावित होता है।