Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो नेताओं की मौत से जन प्रगति पार्टी में शोक की लहर
मोतिहारी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार और पार्टी की संभावित प्रत्याशी ज्ञानती देवी की जान चली गई।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
May 25, 2025 • 10:25 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
11 months ago
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो नेताओं की मौत से जन प्रगति पार्टी में शोक की लहर
मोतिहारी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार और पार्टी की संभावित प्रत्याशी ज्ञानती देवी की जान चली गई।
Full Story: https://www.newstvindia.in/tragic-road-accident-in-motihari-death-of-two-leaders-leaves-jan-pragati-party-mourning
मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो नेताओं की मौत से जन प्रगति पार्टी में शोक की लहर
सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण :मोतिहारी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार और पार्टी की संभावित प्रत्याशी ज्ञानती देवी की जान चली गई। हादसा एनएच-27 पर जलवा टोला के समीप हुआ, जब उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
जन प्रगति पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए मोतिहारी से रात लगभग 10:30 बजे रवाना हुआ था। रास्ते में उन्होंने केसरिया निवासी और पार्टी प्रत्याशी ज्ञानती देवी को भी साथ लिया। जलवा टोला के पास तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। डुमरिया घाट थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गैस कटर से कार काटकर नीरज कुमार के शव को बाहर निकाला। वहीं, गंभीर रूप से घायल ज्ञानती देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
चार अन्य घायल, दो की हालत गंभीर
हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज मोतिहारी और पटना के अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
कौन थीं ज्ञानती देवी?
ज्ञानती देवी जन प्रगति पार्टी की सक्रिय महिला नेता थीं और आगामी विधानसभा चुनाव में केसरिया सीट से प्रत्याशी बनने जा रही थीं। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.