अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीमा पार नार्को-हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 सगे संबंधी गिरफ्तार
डीजीपी गौरव यादव का बड़ा खुलासा! सोशल मीडिया के जरिए पाक तस्करों से जुड़े थे आरोपी, ड्रोन से मंगवाते थे हेरोइन और हथियार। पुलिस ने 1.5 किलो हेरोइन और आधुनिक पिस्तौलें कीं जब्त।
अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'सुरक्षित पंजाब' अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक खतरनाक नार्को-आर्म्स तस्करी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने इस मॉड्यूल के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और ड्रग मनी बरामद की है।
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव रणियां निवासी जसकिंदर सिंह (सिकंदर), हरपाल सिंह, गुरमुख सिंह और सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।