बजट 2026 पर भगवंत मान का हमला, बोले– फिर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार, MSP और रोजगार पर खामोशी

आम बजट 2026 को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। मुख्यमंत्री का आरोप है कि हर साल की तरह इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।

Feb 1, 2026 - 19:43
बजट 2026 पर भगवंत मान का हमला, बोले– फिर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार, MSP और रोजगार पर खामोशी
बजट 2026 पर भगवंत मान का हमला, बोले– फिर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार, MSP और रोजगार पर खामोशी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार (1 फरवरी) को पेश किए गए आम बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और हर साल की तरह इस बार भी पंजाब व पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग मेहनती और जुझारू हैं। हम सब मिलकर पंजाब को दोबारा मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।

बजट पर भगवंत मान का निशाना

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए MSP पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। साथ ही युवाओं के रोजगार, उद्योगों को राहत और टैक्स में छूट जैसे अहम मुद्दों पर भी बजट खामोश रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए इस बजट में कोई ठोस कदम नजर नहीं आता।

वित्त मंत्री ने क्या कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (MSME) को ‘चैंपियन’ बनाने के लिए तीन-आयामी रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें 10,000 करोड़ रुपये का समर्पित कोष शामिल है।

उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन, उत्पादकता बढ़ाने और आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं। इसके अलावा, देश-विदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे से जुड़े कौशल विकास के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में 299 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि, मुख्यमंत्री मान का कहना है कि इन घोषणाओं से पंजाब की ज़मीनी जरूरतों को राहत नहीं मिलती, और राज्य को उसके हक का पूरा ध्यान अभी भी नहीं मिला है।

News Tv India हिंदी News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।