Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
उज्जैन में शनिवार सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक के बाद बाबा का निराकार से साकार रूप में शृंगार किया गया। इस बार बाबा के मस्तक पर विशेष रूप से 'ॐ' अंकित किया गया, जिसे शांति का प्रतीक मानकर वैश्विक शांति की कामना की गई।
उज्जैन : बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर बाबा के दर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश-विदेश से आए श्रद्धालु शुक्रवार देर रात से ही अपने ईष्ट को देखने के लिए लंबी कतार में लगे हुए थे।