एमपी में होली की धूम: सीएम आवास पर फूलों वाली होली, सियासी गलियारों में बिखरे खुशियों के रंग
मध्य प्रदेश में चंद्र ग्रहण के बाद बुधवार को धूमधाम से मनाई जा रही है होली। मुख्यमंत्री आवास पर फूलों की वर्षा, नेता प्रतिपक्ष ने भी समर्थकों संग मनाया जश्न।
भोपाल : मध्य प्रदेश में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। सियासी गलियारों से लेकर गली मोहल्ला तक हर तरफ होली का रंग उड़ रहा है।
होलिका दहन सोमवार की शाम को किया गया था मगर मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली बुधवार को खेली जा रही है। राजधानी में मुख्यमंत्री के आवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फूलों से होली खेली।