जानें सर्दियों में शकरकंद खाने का सही तरीका देगा बॉडी को एनर्जी
स्वीट पोटेटो सर्दियों में आसानी से मिल जाता है यह टेस्ट में हल्का मीठा होता है इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं यह हमारी आंखों के साथ हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 27, 2026 • 9:58 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
जानें सर्दियों में शकरकंद खाने का सही तरीका देगा बॉडी को एनर्जी
स्वीट पोटेटो सर्दियों में आसानी से मिल जाता है यह टेस्ट में हल्का मीठा होता है इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं यह हमारी आंखों के साथ हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/learn-the-right-way-to-eat-sweet-potatoes-in-winter-to-give-your-body-energy
जानें सर्दियों में शकरकंद खाने का सही तरीका देगा बॉडी को एनर्जी
स्वीट पोटेटो सर्दियों के मौसम में हमारे लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि जितना यह टेस्टी होता है उतने ही ज्यादा है इसमें पौष्टिक एलिमेंट्स भी होते हैं जो हमारी बॉडी को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से कहते हैं तो आपको ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं इस आर्टिकल में आपको डिटेल्स में इसके खाने का तरीका और इसके फायदे के बारे में बताते हैं।
सर्दियों में ठंडक से शरीर की गर्मी कम हो जाती है तब शकरकंद डाइजेशन को स्ट्रांग बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। अगर आप रोजाना एक शकरकंद भी कहते हैं तो आपके शरीर में गर्मी की वजह से आप सर्दी खांसी जैसी प्रॉब्लम्स से दूर रह सकते हैं इसका टेस्ट भी काफी यूनिक होता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
शकरकंद विटामिन ए, सी और बी6 से भरपूर होता है इस के साथ ही फाइबर, पोटैशियम और मैंगनीज भी काफी क्वांटिटी में मिलता है। इस के अलावा इस में 100 ग्राम में करीब 86 कैलोरी, 20 ग्राम कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है। इस में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है।
आंखों के लिए बेनिफिशियल
शकरकंद में बीटा कैरोटीन भरपूर होता है जो विटामिन ए में बदलकर आंखों की रोशनी तेज करता है। अगर आप चश्मा लगाते हैं आपकी आंखें बहुत जल्दी हैवी हो जाती है तो आपको इसे जरूर खाना चाहिए।
• सर्दियों में स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखें थक जाती हैं ये रेटिना को हेल्दी रखता है। इसे डेली खाने से नाइट ब्लाइंडनेस जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं।
इस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से शकरकंद इम्युनिटी स्ट्रांग करता है। सर्दियों में कई बार ठंड के वजह से ब्लड सर्कुलेशन में भी प्रॉब्लम्स आती है तो यह उसका भी सॉल्यूशन करता है।
• सर्दियों में वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है ये सेल्स को स्ट्रांग बनाकर संक्रमण से बचाता है। ये आयरन और फास्फोरस भी देता है जो खून की कमी दूर करता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम होगा अच्छा
आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी इस से काफी अच्छा रहता है। फाइबर की अच्छी मात्रा से कब्ज दूर होता है और आंतें क्लीन रहती हैं। सर्दियों में भारी खाना पचाना कई बार मुश्किल होता है ऐसे में स्वीट पोटेटो हल्का और पचने में आसान होता है।
• ये प्रोटीन ब्रेकडाउन में हेल्पफुल एंजाइम्स भी देता है।
अगर आप अपना वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं या वेट कम करना चाह रहे हैं तो यह आपकी काफी हेल्प कर सकता है क्योंकि कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर से शकरकंद पेट लंबे समय भरा रखता है जिससे ओवरईटिंग रुकती है।
• सर्दियों में कम काम करने या आलस आने के वजह से मोटापा बढ़ने का डर रहता है यह आपको मोटापा बढ़ने से रोक सकता है।
खाने का सही तरीका
शकरकंद को पहले अच्छे से धो लें फिर उबाल लें या भाप में पकाएं इसे तलने से बचें।
• वहीं सर्दियों में यह भूनकर ज्यादा अच्छा लगता है इस पर नमक और मिर्च डालकर खाएं या सलाद में मिलाएं।
• इसे जितना हो सके उतना कच्चा कम खाएं उबालकर इसका टेस्ट ज्यादा अच्छा हो जाता है।
• सुबह खाली पेट या शाम के नाश्ते में यह बेस्ट रहता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.