जानें ठंडाई से होने वाले फायदे और बनाने की विधि रखें साथ में कुछ सावधानियां
Thandai का टेस्ट इतना अच्छा होता है कि बाकी ड्रिंक इस के सामने फीकी लगती है। आप इसे कई तरह से बना सकते है इस के गर्मियों में बॉडी को कई सारे फायदे भी मिलते है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Mar 4, 2026 • 8:28 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
जानें ठंडाई से होने वाले फायदे और बनाने की विधि रखें साथ में कुछ सावधानियां
Thandai का टेस्ट इतना अच्छा होता है कि बाकी ड्रिंक इस के सामने फीकी लगती है। आप इसे कई तरह से बना सकते है इस के गर्मियों में बॉडी को कई सारे फायदे भी मिलते है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/learn-the-benefits-of-freezing-and-how-to-make-it-with-some-precautions
जानें ठंडाई से होने वाले फायदे और बनाने की विधि रखें साथ में कुछ सावधानियां
अगर आप को ठंडाई बहुत ज्यादा पसंद है तो आपको इसे बनाने का आसान और अच्छा प्रोसेस बताएंगे जिस से यह काफी टेस्टी बनेगी। इसे गर्मी में पीने से काफी सारे फायदे भी मिलते है साथ ही इसके कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। इस से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताएंगे।
एक लीटर ठंडाई बनाने के लिए आपको 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 10-12 बादाम, 8-10 पिस्ता, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच खसखस, 4-5 इलायची, 1 चुटकी जायफल, 2 चम्मच शक्कर , केसर के कुछ धागे और गुलाब जल थोड़ा ले लेना चाहिए।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
आप को सभी सूखे मेवे जैसे बादाम, पिस्ता को 4-5 घंटे पानी में भिगो दें। इस के अलावा सौंफ, खसखस, इलायची को भी अलग भिगोएं।
• इससे टेस्ट अच्छा आता है और ब्लेंडिंग भी आसान होती है। अब भिगोए मेवे और मसालों को ब्लेंडर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा गुलाब जल या केसर वाला दूध मिलाएं ताकि यह स्मूद बने।
दूध में मिलाकर करें सर्व
अब ठंडा उबला दूध लें उसमें पेस्ट अच्छे से मिला लें। चीनी घोलकर डालें और 1 से 2 घंटे फ्रिज में रखें। अब केसर को पहले गुनगुने दूध में भिगोकर बहुत ही अच्छी तरह मिलाएं।
• अब इसे छलनी से छान लें और छानकर गिलास में डालें ऊपर बर्फ के टुकड़े और कटे मेवे डालें इस से यह दिखने में भी काफी अच्छा लगता है इस पूरे प्रोसेस के बाद आपकी ठंडाई बनाकर तैयार है आप इसे सर्व कर सकते है।
जब आप ठंडाई बना लें तो तैयार ठंडाई 2 से 3 दिन फ्रिज में रखी जा सकती है। वहीं अगर आप चाहें तो इस का ड्राई वर्जन प्रीमिक्स बनाकर स्टोर कर सकते है। फ्रूट ठंडाई या भांग के बिना वैरायटी वाली ठंडाई भी ट्राई कर सकते है।
आपको नाम से ही पता चल रहा होगा यह ठंडाई शरीर को ठंडक देती है इस के साथ ही यह पाचन भी सुधारती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। गर्मी में पीने से आपको एक्स्ट्रा फायदे देखने को मिलते है।
• गर्मी में यह डिहाइड्रेशन से बचाती है और मिनरल्स से भरपूर होती है। इस में काफी अच्छी क्वांटिटी में ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते है जिस से ड्राई फ्रूट्स के वजह से यह एनर्जी का अच्छा सोर्स भी होता है।
ठंडाई के नुकसान
ठंडाई के जहां एक तरफ काफी सारे फायदे है तो इसके कुछ नुकसान भी है इस में ज्यादा चीनी या भांग मिलाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है या नींद की प्रॉब्लम हो सकती है। वहीं जिन भी लोगों को दूध से एलर्जी है उन्हें इस से बचना चाहिए।
• अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे पी लेते है तो आपको पेट काफी भारी लग सकता है। अगर बहुत ज्यादा भंग मिली हुई है तो आपको चक्कर जैसे भी लग सकता है इसलिए लिमिट में इसे पीएं।
• अगर बच्चे भी पी रहे है तो आपको चीनी कम मिलानी चाहिए।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.