गर्मी में कांजी रखेगी बॉडी को हाइड्रेटेड जानें इस के फायदे और बनाने की रेसिपी
गाजर और चुकंदर से बहुत ही शानदार और ठंडक वाली रेसिपी बनाई जाती है जो आपके शरीर को काफी बेनिफिट्स भी पहुंचाती है और आपको गर्मियों से बचाने का काम भी करती है।
कांजी को गर्मियों में ठंडक के लिए जाना जाता है। यह टेस्ट में जितनी टेस्टी होती है उतने ही ज्यादा इस के फायदे होते है। यह गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक से बचाने के अलावा भी काफी सारे फायदे देता है। इस को बनाने की रेसिपी भी काफी आसान है।
गर्मी में यह काफी ज्यादा फायदा देती है। इस में कई सारे प्रोडक्ट्स ऐसे होते है जो सीधा बॉडी को फायदा पहुंचाते है। इसमें नमक, पानी और नेचुरल मिनरल्स होते हैं जो बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं।
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• इस में पसीने से गए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को पूरा करती है इस में चुकंदर और गाजर के रस से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और थकान नहीं होती है। अगर आप बाहर घूमने जा रहे है तो आपके लिए यह बेस्ट ड्रिंक रहती हैं।
कांजी में गाजर और चुकंदर मिला होने के वजह से इस में बीटा-कैरोटीन और विटामिन्स स्किन को अंदर से न्यूट्रिशन देते हैं जिससे मुंहासे और सनबर्न से बचाव होता है। इस में एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे एजिंग इफेक्ट काफी कम हो जाता है।
• इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए इसके प्रोबायोटिक्स वायरस और इंफेक्शन से बचाते हैं। वहीं गर्मियों में एलर्जी या सर्दी-जुकाम होने पर भी कांजी बेनिफिशियल होता है।
कांजी बनाने में काफी सिंपल होती है इस के लिए आपको 4 से 5 छिली हुई काली गाजर , छोटा चुकंदर , पीली सरसों के दाने, पानी, काला नमक, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, और थोड़ी हल्दी की जरूरत होती है।
• इस के लिए एक बड़ा कांच का जार जरूरी है। यह सामान आपको ताजा लेना है पुरानी गाजर या खराब गाजर को यूज में न लें।
READ MORE - Chia Seed Gel में है कई लाभकारी न्यूट्रिएंट्स फायदे सुन रह जाएंगे हैरान
कांजी की रेसिपी बनाना बहुत आसान है इस के लिए सबसे पहले गाजर और चुकंदर को लंबे टुकड़ों में काटें। सरसों के दाने को दरदरा पीस लें। एक जार में गाजर-चुकंदर डालें और ऊपर से पीसे सरसों, भी डालें इस के बाद इस में नमक, मिर्च और हल्दी मिलाएं।
• इन सब को आपस में मिक्स करके पानी डालकर अच्छे से हिलाएं और जार को ढक दें। इस के बाद इसे धूप में 3 से 4 दिन रखें और रोज एक बार हिला दें। यह 4th वें दिन तैयार हो जाएगी। इस के बाद आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा सर्व कर सकते है।
READ MORE - गर्मियों में बॉडी को रखें हाइड्रेटेड वरना उठाने पड़ सकते है भारी नुकसान जानें टिप्स
इसे धूप में रखते टाइम फर्मेंटेशन के लिए जार को सीधे धूप न दें इस की जगह छाया में रखें। अगर मौसम बहुत गर्म हो तो यह 2 से 3 दिन में तैयार हो जाएगी। यह ज्यादा खट्टी न हो इसके लिए रोज चखते रहें। बच्चों के लिए मिर्च कम रखें। यह स्टोर करने के लिए फ्रिज में 1 हफ्ते तक ठीक रहती है।
यह हर किसी के लिए कांजी फायदेमंद नहीं है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग कम नमक वाली बनाएं। वहीं गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से पूछ कर ही इसे लें। अगर एलर्जी हो सरसों या चुकंदर से तो इसे न पिएं।
READ MORE - हेयर डाई के साइड इफेक्ट्स से हो सकते है कई नुकसान जानें डिटेल्स में
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.