मकर संक्रांति में खाएं तिल के लड्डू बॉडी को मिलेंगे कई सारे फायदे
तिल और गुड़ दोनों में ही काफी सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और उनकी तासीर गर्म होती है जब इन्हें आपस में मिलाकर लड्डू बनाया जाता है तो यह सर्दियों में एक्स्ट्रा बेनिफिट देते हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 12, 2026 • 8:36 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
मकर संक्रांति में खाएं तिल के लड्डू बॉडी को मिलेंगे कई सारे फायदे
तिल और गुड़ दोनों में ही काफी सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और उनकी तासीर गर्म होती है जब इन्हें आपस में मिलाकर लड्डू बनाया जाता है तो यह सर्दियों में एक्स्ट्रा बेनिफिट देते हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/eat-sesame-seed-ladoos-on-makar-sankranti-and-reap-numerous-health-benefits
मकर संक्रांति में खाएं तिल के लड्डू बॉडी को मिलेंगे कई सारे फायदे
मकर संक्रांति आने वाली है जिसमें तिल से बनी चीज बहुत खाई जाती है। सर्दियों में तिल के लड्डू काफी लोग कहते हैं आप जानते हैं इससे हमारे बॉडी को कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। सर्दियों में तिल के लड्डू खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और इसमें काफी सारे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
सर्दियों की कड़ाके की ठंड में तिल के लड्डू शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं क्योंकि तिल की तासीर गर्म होती है। यह ठंड में आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचाएगी। गुड़ के साथ मिलकर यह एनर्जी का सोर्स बन जाता है। तिल और अच्छा दोनों की तासीर गर्म होने से आप पर सर्दी का असर कम होगा।
तिल में काफी सारे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जिनके हमारे शरीर को नीड होती है। तिल में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी क्वांटिटी में होता है जो हड्डियों और जोड़ों को स्ट्रांग बनाता है। सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में यह काफी हेल्पफुल रहता है। इसको डेली खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रॉब्लम से भी बचाव होता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
अगर आप अपनी बॉडी की इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो भी आप इसे खा सकते हैं। तिल के लड्डू खाने से इम्युनिटी कैपेसिटी बढ़ती है क्योंकि इसमें जिंक, सेलेनियम और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होते हैं।
• इस से सर्दी खांसी और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में हेल्प मिलती है। गुड़ आयरन देकर खून की कमी को दूर करता है।
अगर आप तिल के लड्डू खाते हैं तो इससे आपकी स्किन को काफी सारे फायदे मिलते हैं सर्दियों में अक्सर हमारी स्किन काफी ड्राई हो जाती है लेकिन तिल के हेल्दी फैट्स नमी बनाए रखते हैं।
• इसमें मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र के झुर्रियों को रोकते हैं। इन लड्डुओं को खाने से आपकी स्किन काफी ग्लोइंग भी होती है।
डाइजेशन होगा आसानी से
अगर आपको डाइजेशन में कोई दिक्कत होती है तो यह उसमें भी बेनिफिशियल रहेगा। सर्दी में अक्सर देखा जाता है कि डाइजेशन प्रक्रिया काफी धीमा हो जाता है।
• तिल में फाइबर खूब होता है जो कब्ज और अपच जैसी सर्दीजन्य प्रॉब्लम्स को दूर करता है। गुड़ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव बनाता है। खाने के बाद एक लड्डू खाएं तो पेट हल्का रहता है।
जो भी लोग एनीमिया से जूझ रहे हैं उनके लिए तो यह बहुत ही ज्यादा काम आएगा यह एक तरीके से उनके लिए औषधि का काम करेगा क्योंकि तिल और गुड़ दोनों ही शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आयरन और फोलिक एसिड हीमोग्लोबिन लेवल सुधारते हैं। सर्दियों में थकान कम करने में भी यह काम आता है।
स्ट्रेस को करेगा कम
अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो तिल के लड्डू में मिलने वाले मैग्नीशियम और विटामिन बी टेंशन व स्ट्रेस को कम करते हैं। सर्दी के लंबे रातों में अच्छी नींद आती है।
• इसके साथ ही आपको अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड भी रखना चाहिए क्योंकि सर्दियों में कम पानी पीने से भी हमें कई सारी प्रॉब्लम हो जाती हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.