Delhi Crime : दिल्ली में 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार की मौत, घर के बाहर कथित मारपीट के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
Delhi Crime : दिल्ली के किलोकरि गांव में मणिपुर के 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार C विक्रम सिंह की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Delhi Crime : नई दिल्ली में मणिपुर के रहने वाले 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार C विक्रम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, किलोकरि गांव में उनके घर के बाहर कथित तौर पर हुई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे और परेशानी पर आपत्ति जताई थी। इसी दौरान डिलीवरी बॉय और ढाबा स्टाफ से जुड़े कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ और उनके साथ मारपीट की गई।