गाय की मौत के बाद भड़का गुस्सा, डॉक्टर को कार से उतारकर पीटा; बदायूं में हंगामे का वीडियो वायरल
बदायूं के अलापुर में कार की टक्कर से गाय की मौत के बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं में कार की टक्कर से गाय की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। अलापुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने कार चालक डॉक्टर पर नशे में और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से गाय की मौत
मामला अलापुर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उसावां सीएचसी के निवर्तमान एमओआईसी डॉ. राहुल सिद्धार्थ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के एक गांव के पास उनकी कार ने सड़क किनारे खड़ी गाय को टक्कर मार दी।