Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
क्या आप भी है चश्मे से परेशान , आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आज से खाने में शामिल करें ये चीजें
अब Eyesight Increase करना बहुत ही आसान हो गया है अपनी लाइफस्टाइल में और अपने खाने में थोड़ा सा चेंज करके भी आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं इससे आपके चश्मे के नंबर भी कम होंगे।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Aug 31, 2025 • 7:13 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
9 months ago
क्या आप भी है चश्मे से परेशान , आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आज से खाने में शामिल करें ये चीजें
अब Eyesight Increase करना बहुत ही आसान हो गया है अपनी लाइफस्टाइल में और अपने खाने में थोड़ा सा चेंज करके भी आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं इससे आपके चश्मे के नंबर भी कम होंगे।
Full Story: https://www.newstvindia.in/are-you-also-obsessed-with-glasses-add-to-the-food-from-today-to-increase-the-eyesight
क्या आप भी है चश्मे से परेशान , आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आज से खाने में शामिल करें ये चीजें
आज के समय में स्क्रीन के लगातार प्रयोग, गलत खान-पान और प्रदूषण के कारण आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करके और अच्छा खाना खाने मात्र से ही आप अपनी आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको ऐसे 10 खाद्य पदार्थों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अगर अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपको बहुत फर्क देखने को मिलेगा।
गाजर में भरा हुआ बीटा-कैरोटीन और विटामिन A आंखों की रेटिना को मजबूत करता है। यह रात की दृष्टि सुधारने में भी मददगार है। रोजाना सलाद या जूस में गाजर को शामिल करना फायदेमंद होता है। विटामिन A की कमी से आंखें कमजोर होती हैं इसलिए गाजर आंखों के लिए रामबाण है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आंखों को हानिकारक यूवी किरणों और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये तत्व उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना पालक खाने से आँखों के सेल्स स्वस्थ रहते हैं।
फैटी फिश - ओमेगा-3 का बेहतरीन स्रोत
अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो फैटी फिश को आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। फैटी फिश में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की ड्रायनेस कम करते हैं और रेटिना की कैपेसिटी बनाए रखते हैं।
अंडा - विटामिन E से भरपूर
अंडे की जर्दी में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन E होता है जो आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की बीमारियों को भी रोके रखता है।
नट्स और बीज - विटामिन E और ओमेगा-3
आपको अपने डाइट में ड्राई फ्रूट्स को ऐड करना चाहिए। बादाम, अखरोट और सूरजमुखी के बीज विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को खराब होने से बचाते हैं और नजर की रोशनी को मजबूत करते हैं।
शकरकंद - प्राकृतिक बीटा कैरोटीन
शकरकंद में भी बीटा-कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है, जो आंखों को उम्र बढ़ने से होने वाली समस्याओं से बचाता है। शाम के नाश्ते में शकरकंद शामिल करना आंखों के लिए अच्छा होता है।
टमाटर - लाइकोपीन और विटामिन C
टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन और विटामिन C आंखों की रक्त वाहिकाओं को मजबूत करते हैं और सूर्य के हानिकारक प्रभाव से बचाते हैं। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
ब्लूबेरी - एंटीऑक्सिडेंट
ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों के सेल्स को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाते हैं। यह रेटिना में सुधार करता है और आंखों की थकान कम करता है। इसे ताजा या स्मूदी में लेना फायदेमंद है।
सिट्रस फल - विटामिन C का स्रोत
संतरा, नींबू जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं जो आंखों की नसों को स्वस्थ बनाए रखते हैं और मोतियाबिंद तथा अन्य आंखों की बीमारियों से बचाते हैं। इन्हें नाश्ते या भोजन के साथ नियमित खाना चाहिए।
केला - पोटैशियम और विटामिन A
केले में पोटैशियम और विटामिन A की अच्छी मात्रा होती है जो आंखों को हाइड्रेटेड रखती है और आंखों की थकान व ड्राई आई सिंड्रोम को कम करता है। इससे दृष्टि में सुधार होता है और आई स्ट्रेन घटता है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.