19 मार्च को अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, रामनवमी उत्सव को लेकर DM ने जारी किए निर्देश
अयोध्या में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को लेकर तैयारियां शुरू। 19 मार्च से शुरू होने वाले उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी। प्रशासन 5 करोड़ भक्तों की भीड़ के लिए सुरक्षा और दर्शन की योजना बना रहा है।
अयोध्या : वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र की नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को इसका समापन होगा। नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनजर अयोध्या में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट और अधिकारियों के बीच बैठक शुरू हो चुकी है।
जिला मजिस्ट्रेट निखिल टिकाराम ने आगामी त्योहारों के लिए की गई तैयारियों के बारे में आईएएनएस से कहा, "19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। 27 मार्च को राम नवमी मनाई जाएगी। चूंकि यह भगवान राम की जन्मभूमि है, इसलिए स्थानीय और विदेशी दोनों ही क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं और मंदिर के कपाट भी पूरे दिन खुले रहते हैं। आने वाले त्योहारों में होने वाली तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ न्यास के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई।