ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने USS Tripoli के साथ 3,500 सैनिकों की तैनाती की है। ट्रंप सरकार 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर कर रही विचार।
न्यूयॉर्क : ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक, करीब 3,500 मरीन और नाविकों का एक दल मध्य पूर्व पहुंच चुका है।
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, यूएसएस ट्रिपोली पर सवार नाविक और मरीन 27 मार्च को यूएस सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पहुंच गए।