मोबाइल डेटा पर राघव चड्ढा का बड़ा प्रहार: क्या टेलीकॉम कंपनियां कर रही हैं करोड़ों का 'डेटा खेल'?
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मुद्दा उठाया है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों की 'डेली डेटा लिमिट' (Daily Data Limit) व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इसे उपभोक्ताओं के साथ होने वाला आर्थिक नुकसान बताया है। चड्ढा ने मांग की है कि बचा हुआ डेटा बेकार जाने के बजाय 'कैरी फॉरवर्ड' होना चाहिए।
Telecom Data Crisis : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मुद्दा उठाया है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों की 'डेली डेटा लिमिट' (Daily Data Limit) व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इसे उपभोक्ताओं के साथ होने वाला आर्थिक नुकसान बताया है। चड्ढा ने मांग की है कि बचा हुआ डेटा बेकार जाने के बजाय 'कैरी फॉरवर्ड' होना चाहिए।
डेली डेटा लिमिट का गणित
सांसद राघव चड्ढा ने सदन में विस्तार से समझाया कि कैसे देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स हर दिन अनजाने में वित्तीय नुकसान झेल रहे हैं। वर्तमान में, जब कोई यूजर 1.5GB या 2GB प्रतिदिन वाला प्लान खरीदता है, तो वह पूरे डेटा का भुगतान पहले ही कर चुका होता है।