अमरावती केस में पुलिस का कड़ा एक्शन: SIT गठित, 4 गिरफ्तार और मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में नाबालिगों के साथ कथित दुर्व्यवहार और ब्लैकमेलिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमरावती पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
अमरावती (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में नाबालिगों के साथ कथित दुर्व्यवहार और ब्लैकमेलिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमरावती पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
अमरावती ग्रामीण के एसपी विशाल आनंद सिंगुरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जांच की प्रगति और सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी साझा की।