Snapdragon 8 Elite और 1TB स्टोरेज! Vivo X300 Ultra के लीक हुए स्पेसिफिकेशन देख आप भी कहेंगे 'यह है असली बीस्ट
वीवो अपनी एक्स सीरीज में एक और नया पावरफुल मॉडल पेश करने जा रहा है। वीवो एक्स 300 अल्ट्रा की लॉन्चिग 7 मई 2026 को हो सकती है। कंपनी ने इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही कैमरे को लेकर एक ऐसा दावा किया है। जिसे जानने के बाद सैमसंग और आईफोन के प्रीमियम मॉडल के लिए खतरे की घंटी बज सकती है।
Vivo X300 Ultra: वीवो अपनी एक्स सीरीज में एक और नया पावरफुल मॉडल पेश करने जा रहा है। वीवो एक्स 300 अल्ट्रा की लॉन्चिग 7 मई 2026 को हो सकती है। कंपनी ने इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही कैमरे को लेकर एक ऐसा दावा किया है। जिसे जानने के बाद सैमसंग और आईफोन के प्रीमियम मॉडल के लिए खतरे की घंटी बज सकती है।
Vivo X300 Ultra फोन का लुक
वीवो मे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीवो एक्स 300 अल्ट्रा फोन का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसके साथ ही लिखा है, ‘देखें कि दूसरे क्या मिस कर देते हैं। जो दूसरे नहीं कर पाते उसे साफ़-साफ़, डिटेल और सटीकता के साथ कैप्चर करें। VivoX300Ultra – जल्द आ रहा है।’वीवो के इस अपकमिंग फोन का लुक क्लियर तो नहीं दिख रहा है लेकिन इसमें फोन के पीछे एक बहुत बड़ा कैमरा आइलैंड है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले काफी उभरा हुआ है। यह प्रोफेशनल Zeiss लेंस जैसा लग रहा है। खबर है, इसे बनाने में प्रीमियम ग्लास और मेटल का यूज किया गया है। ये काफी मॉडर्न और स्लीक है। इस फोन में 6.82-इंच की डिस्प्ले मिलने की पूरी उम्मीद है।