महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी: भड़के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, AIMIM अध्यक्ष से मांगी माफी, दी आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित पोस्ट पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराज सुहेलदेव की प्रशंसा करते हुए हुए कहा था कि एक हजार वर्ष पहले महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता गाजी को रोका ही नहीं बल्कि मारा भी था,
UP News: प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित पोस्ट पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराज सुहेलदेव की प्रशंसा करते हुए हुए कहा था कि एक हजार वर्ष पहले महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता गाजी को रोका ही नहीं बल्कि मारा भी था, जिसके बाद किसी भी विदेशी आक्रांता की ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई। इसी पर शौकत अली ने विवादित बयान पोस्ट करते हुए लिखा कि राजा सुहेलदेव का भारत के निर्माण या आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। शौकत अली के इस विवादित पोस्ट के बाद सुभासपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती शौकत अली के इस बयान का विरोध नहीं करते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि वे महाराज सुहेलदेव को नहीं मानते हैं। शौकत अली को इतिहास की पुस्तकें पढ़नी चाहिए। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी से कहूंगा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगने के लिए कहें, नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। आपका निकलना दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी अफगानिस्तान से भारत को गुलाम बनाने और लूटने के लिए सेना को लेकर आया था। तब महाराज सुहेलदेव ने आसपास के राजाओं को इकट्ठा कर युद्ध किया, जिसमें गाजी मारा गया।