व्हाइट हाउस का दोटूक जवाब: ईरान पर समुद्री प्रतिबंध अब और सख्त, सीजफायर बढ़ाने का कोई इरादा नहीं
व्हाइट हाउस का ईरान पर कड़ा रुख: समुद्री प्रतिबंध पूरी तरह लागू। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सीजफायर बढ़ाने की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना तैनात
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Apr 16, 2026 • 6:59 AM | New Delhi
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
व्हाइट हाउस का दोटूक जवाब: ईरान पर समुद्री प्रतिबंध अब और सख्त, सीजफायर बढ़ाने का कोई इरादा नहीं
व्हाइट हाउस का ईरान पर कड़ा रुख: समुद्री प्रतिबंध पूरी तरह लागू। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सीजफायर बढ़ाने की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सेना तैनात
“व्हाइट हाउस का दोटूक जवाब: ईरान पर समुद्री प्रतिबंध अब और सख्त, सीजफायर बढ़ाने का कोई इरादा नहीं”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/7ad969
Date
16 April 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/7ad969
व्हाइट हाउस का दोटूक जवाब: ईरान पर समुद्री प्रतिबंध अब और सख्त, सीजफायर बढ़ाने का कोई इरादा नहीं
नई दिल्ली : व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया है। यह बात सच नहीं है। ईरान से जुड़े समुद्री प्रतिबंध ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगा। खासकर अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी में।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
ईरान की नाकेबंदी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, "इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, और इसे ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू किया जा रहा है... इसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं और इस क्षेत्र में हमारी अमेरिकी सेनाएं उन जहाजों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हुए गैर-ईरानी बंदरगाहों तक आ-जा रहे हैं।"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, ''सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर (युद्धविराम) को बढ़ाने का अनुरोध किया है। यह बात सच नहीं है।''
उन्होंने कहा, "हमें किसी समझौते की संभावनाओं को लेकर अच्छा महसूस हो रहा है... और ज़ाहिर है, राष्ट्रपति ट्रंप की मांगों को पूरा करना ईरान के ही सबसे अच्छे हित में है।"
अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।''
यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है। इसके अलावा, 9 जहाजों ने अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं।
यूएस सेंट्रल कमांड ने अरब सागर में उड़ान संचालन करते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक वीडियो आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट में जारी करते हुए लिखा, ''हजारों अमेरिकी सैनिक, जिनमें अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के 5,000 नाविक और मरीन शामिल हैं। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं।