Lenovo ThinkPlus जल्द आयेगा भारत में 20000mAh बैटरी के साथ
Lenovo ThinkPlus पावर बैंक बहुत ही जल्द इंडिया में लांच होने वाला है यह न केवल एंड्रॉयड बल्कि लैपटॉप के लिए भी फास्ट चार्जिंग प्रोवाइड करेगा। इसकी प्राइस भी किफायती है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 29, 2025 • 10:03 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
Lenovo ThinkPlus जल्द आयेगा भारत में 20000mAh बैटरी के साथ
Lenovo ThinkPlus पावर बैंक बहुत ही जल्द इंडिया में लांच होने वाला है यह न केवल एंड्रॉयड बल्कि लैपटॉप के लिए भी फास्ट चार्जिंग प्रोवाइड करेगा। इसकी प्राइस भी किफायती है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/lenovo-thinkplus-with-20000mah-battery-coming-soon-to-india
Lenovo ThinkPlus जल्द आयेगा भारत में 20000mAh बैटरी के साथ
Lenovo ThinkPlus पावर बैंक दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च हुआ है जो अपनी बड़ी बैटरी कैपेसिटी के साथ आया है यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और यह लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को बहुत ही आसानी से चार्ज कर देगा और इसकी स्पीड बहुत ही तेज है यह दिखने में भी काफी प्रीमियम है इसके सभी फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
Lenovo ThinkPlus की डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट डिजाइन है और इस का वजन करीब 420 ग्राम है जो इसे पोर्टेबल बनाता है। इस में दो कलर ऑप्शन्स आपको मिल जाएंगे। इस की मजबूत बिल्ड क्वालिटी के वजह से यह लंबे समय तक आराम से चलेगा।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Lenovo ने ThinkPlus 190W पावरबैंक को दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर अवेलेबल है यह भारत में कब लॉन्च होगा इसकी कीमत के बारे में नहीं पता लेकिन जल्द हो इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
बेहतर बैटरी कैपेसिटी
इसमें काफी अच्छी बैटरी कैपेसिटी दी गई है इसमें 20000mAh की स्ट्रांग बैटरी दी गई है जो ज्यादातर स्मार्टफोन को आसानी से पूरा चार्ज कर सकती है। लैपटॉप को भी यह फास्ट चार्ज कर देता है।
Lenovo ThinkPlus में आपको फास्ट आउटपुट देखने को मिलेगा। इस में पावरबैंक कुल 190W तक आउटपुट देता है जिसमें USB-C पोर्ट से 140W और USB-A से 30W मिलता है। एक साथ दो डिवाइस चार्ज करने पर भी 145W तक पावर बांटता है। यह PD 3.0, PPS और QC 3.0 जैसे स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है।
इनबिल्ट केबल फीचर
इसमे आपको एक एक्स्ट्रा फीचर देखने को मिलेगा जो कि बिल्ट इन USB-C केबल है जिस के वजह से आपको अलग केबल ले जाने की जरूरत नहीं है इस में केबल और USB-C पोर्ट मिलकर 190W तक पावर दे सकते हैं। इससे ट्रैवलिंग आसान हो जाती है।
मिलेगा स्मार्ट डिस्प्ले
Lenovo ThinkPlus में आपको एडवांस्ड और स्मार्ट डिस्प्ले देखने को मिलेगा इस में बिल्ट-इन डिस्प्ले स्क्रीन हर पोर्ट की आउटपुट, बैटरी लेवल और टेंपरेचर देखने को मिलने वाला है। यह छोटा डिजिटल स्क्रीन यूजर को रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देता रहता है। ऐसी स्क्रीन से डिवाइस की मॉनिटरिंग आसान रहती है।
इसकी इनपुट चार्जिंग स्पीड काफी फास्ट है यह 100W की तेज स्पीड से चार्ज कर सकता है जो इसे जल्दी रिचार्ज करने में हेल्प करता है। इस के 160W चार्जर से और भी तेजी से चार्जिंग होगी। इस के डेली यूज के लिए यह फीचर बहुत यूजफुल साबित होता है।
पोर्ट्स और कनेक्टिविटी
इसमें कनेक्टविटी की सुविधा भी दी गई है जिस में एक USB-C पोर्ट, एक USB-A पोर्ट और बिल्ट-इन USB-C केबल मिलते हैं। ये सभी मॉडर्न डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल हैं। एक साथ कई गैजेट्स चार्ज करने की सुविधा इसे खास बनाती है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
इसकी कीमत की बात की जाए तो इस की लॉन्च प्राइस करीब 3300 रुपये है। अगर भारत में Lenovo ThinkPlus की कीमत की बात की जाए तो ऑफीशियली तौर पर अभी तक कुछ नहीं बताया गया है लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.