Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा

Punjab News:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मलेरकोटला में लड़कियों के लिए नए पांच-मंजिला सरकारी स्कूल भवन का उद्घाटन किया और इसे पंजाब की बेटियों के लिए स्वतंत्रता दिवस का विशेष तोहफा बताया। उन्होंने बताया कि 6.39 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को 6.34 करोड़ में पूरा करके सरकारी खजाने के 5.25 लाख रुपये बचाए गए हैं,

Shivranjani Purohit
Shivranjani Purohit Verified Public Figure • 11 Jul, 2026 Journalist
Aug 13, 2026 • 7:47 AM
Last Edited By: News Tv India हिंदी (1 hour ago)
N
News TV India
BREAKING
Shivranjani Purohit
Shivranjani Purohit
1 hour ago
Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा
5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा
Punjab News:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मलेरकोटला में लड़कियों के लिए नए पांच-मंजिला सरकारी स्कूल भवन का उद्घाटन किया और इसे पंजाब की बेटियों के लिए स्वतंत्रता दिवस का विशेष तोहफा बताया। उन्होंने बताया कि 6.39 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को 6.34 करोड़ में पूरा करके सरकारी खजाने के 5.25 लाख रुपये बचाए गए हैं,
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/51788a
N
News
NEWS CARD
Logo
Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा
“Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा”
Favicon
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/51788a
Date
13 August 2026
Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा
Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा

Punjab News:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मलेरकोटला में लड़कियों के लिए नए पांच-मंजिला सरकारी स्कूल भवन का उद्घाटन किया और इसे पंजाब की बेटियों के लिए स्वतंत्रता दिवस का विशेष तोहफा बताया। उन्होंने बताया कि 6.39 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को 6.34 करोड़ में पूरा करके सरकारी खजाने के 5.25 लाख रुपये बचाए गए हैं, जबकि विद्यार्थियों को लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, कॉमन रूम और वॉशरूम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

15,000 से अधिक लड़कियों को विशेष बस सेवाएं दी जा रही हैं

यह नयी इमारत मलेरकोटला और आसपास के गांवों की लड़कियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को उनके घरों के नजदीक लेकर आएगी। पंजाब का शिक्षा मॉडल बेहतरीन परिणाम दे रहा है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट और 361 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. की परीक्षा पास की है। इसके अलावा 15,000 से अधिक लड़कियों को विशेष बस सेवाएं दी जा रही हैं ताकि घर से दूरी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। इसके साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार करने के लिए 118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ स्थापित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने स्मार्ट स्कूलों के नाम पर केवल स्कूलों की इमारतों को रंगा था जबकि वर्तमान सरकार एक ऐसा शिक्षा ढांचा तैयार कर रही है जो सकारात्मक परिणाम दे रहा है और जिसने पंजाब को देश में शिक्षा के क्षेत्र में नंबर एक राज्य बनाया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि चुनावों से पहले भाजपा पंजाब में नफरत फैलाने की कोशिश करेगी और लोगों को ऐसी भड़काऊ बातों में न आने की अपील की।
स्कूल का उद्घाटन करने के बाद कुछ खास बातें साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज मलेरकोटला में लड़कियों के लिए नए पांच-मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन किया। यह परियोजना 6.34 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है, जिससे सरकारी खजाने के 5.25 लाख रुपये की बचत हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह हमारी बेटियों के लिए विशेष तोहफा है। हमारे लगातार प्रयासों के कारण पंजाब आज शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में पहले नंबर पर है। सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों की नीट और 361 विद्यार्थियों की जे.ई.ई. में सफलता इस बदलाव की बड़ी मिसाल है। लड़कियों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे, इसके लिए 15,000 से अधिक छात्राओं को विशेष बस सेवाएं दी जा रही हैं। इंकलाब जिंदाबाद।”
इमारत का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह नया स्कूल विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करेगा और साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और महिला कल्याण के क्षेत्र में पंजाब सरकार की उपलब्धियों को भी दर्शाता है।”
मलेरकोटला की ऐतिहासिक महत्ता के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मलेरकोटला की इस ऐतिहासिक धरती पर हूं, जो एकता और सांप्रदायिक साझेदारी का प्रतीक है। आम पंजाबी और विशेष रूप से सिख, मलेरकोटला के नवाब द्वारा दिए गए उस महान संदेश का कर्ज कभी नहीं चुका सकते, जिन्होंने सरहिंद में छोटे साहिबजादों की शहादत के खिलाफ ‘हाउ’ का नारा लगाया था। इस ऐतिहासिक शहर का विकास करना राज्य सरकार का कर्तव्य है और मुझे यह नवनिर्मित स्कूल इमारत लोगों को समर्पित करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।”
चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों की यह भारी भीड़ राज्य सरकार को और उत्साह के साथ सेवा करने का विश्वास देती है। आज बहुत खुशी का दिन है कि यह नयी स्कूल इमारत लोगों को समर्पित की जा रही है। यह स्कूल हमारे विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।”
लोकसभा सदस्य के कार्यकाल के दौरान स्कूल की हालत को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जब मैं संसद सदस्य था तो सर्दियों के दौरान यह स्कूल दो पालियों में चलता था। बच्चों को वापस घर ले जाना मुश्किल था और इमारत पूरी तरह से असुरक्षित थी। अब हमने 6.39 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत के मुकाबले 6.34 करोड़ रुपये की लागत से यह इमारत तैयार की है और 5.25 लाख रुपये की बचत की है। बचाए गए पैसे का उपयोग स्कूल में अन्य विकास कार्यों के लिए किया जा सकता है, जिसमें आर.ओ. सिस्टम, वॉटर फिल्टर, स्मार्ट क्लासरूम और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।”
नयी इमारत को मलेरकोटला की बेटियों के लिए तोहफा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह स्कूल 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हमारी बेटियों को समर्पित है। यह पांच-मंजिला इमारत 54,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें लाइब्रेरियां, वॉशरूम और एक अच्छे स्कूल के लिए आवश्यक सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मलेरकोटला और नजदीकी गांवों के विद्यार्थी अब अपने घरों के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।”

Shivranjani Purohit Verified Public Figure • 11 Jul, 2026 Journalist

Tech Editor टेक्नोलॉजी, मोबाइल, गैजेट्स, AI और डिजिटल दुनिया से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़। जटिल विषयों को आसान भाषा में समझाने में माहिर।

Live TV

हमें फॉलो करें

For You

Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा
Punjab News: भगवंत मान ने मलेरकोटला में 5 मंजिला सरकारी स्कूल भवन का किया उद्घाटन, 15 हजार छात्राओं को मिल रही विशेष बस सेवा
बगहा में शराब तस्करी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला समेत दो तस्करों को 5-5 साल सश्रम कारावास
बगहा में शराब तस्करी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला समेत दो तस्करों को 5-5 साल सश्रम कारावास
तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे छात्र और शहरवासी, जहानाबाद में हर घर तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश
तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे छात्र और शहरवासी, जहानाबाद में हर घर तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश
JPSC-JSSC आंदोलन में रघुवर दास की एंट्री, बोले- एक सप्ताह में मांगें पूरी करें सरकार, नहीं तो बैठूंगा अनशन पर
JPSC-JSSC आंदोलन में रघुवर दास की एंट्री, बोले- एक सप्ताह में मांगें पूरी करें सरकार, नहीं तो बैठूंगा अनशन पर
Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं की स्किल ट्रेनिंग से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं की स्किल ट्रेनिंग से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
हरियाली अमावस्या पर 31 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा पौधारोपण, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पेड़ लगाना ही नहीं, बचाना भी जरूरी
हरियाली अमावस्या पर 31 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा पौधारोपण, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पेड़ लगाना ही नहीं, बचाना भी जरूरी
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications
Live TV