गैंगस्टरों ते वार': पंजाब पुलिस का राज्यव्यापी एक्शन, 689 ठिकानों पर छापेमारी और 196 गिरफ्तार; डीजीपी गौरव यादव का बड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस की 'गैंगस्टरों ते वार' मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई। 196 लोग गिरफ्तार और नशे के खिलाफ 110 तस्करों पर केस दर्ज।
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'गैंगस्टर मुक्त पंजाब' के सपने को साकार करने के लिए पंजाब पुलिस की निर्णायक मुहिम 'गैंगस्टरां ते वार' अपने पूरे शबाब पर है। बुधवार को इस अभियान के 29वें दिन पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के 689 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस बड़े ऑपरेशन ने अपराधियों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है।
29 दिनों में लगभग 10 हजार गिरफ्तारियां
पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू की गई इस जंग में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला पुलिस टीमों के बीच सटीक तालमेल दिख रहा है। बुधवार की कार्रवाई में पुलिस ने 196 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 9,978 तक पहुंच गया है। ताज़ा छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है और 9 भगोड़े अपराधियों (PO) को दबोचने में सफलता हासिल की है।