सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स वाले लड्डू के फायदे और घर पर बनाने की आसान रेसिपी
Dry fruits Laddu न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि इनसे सर्दियों में तो और भी ज्यादा बेनिफिट मिलता है यह हमारी बॉन्स , वजन कंट्रोल के साथ हमारी इम्यूनिटी के लिए भी अच्छे होते है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 24, 2026 • 10:00 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स वाले लड्डू के फायदे और घर पर बनाने की आसान रेसिपी
Dry fruits Laddu न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि इनसे सर्दियों में तो और भी ज्यादा बेनिफिट मिलता है यह हमारी बॉन्स , वजन कंट्रोल के साथ हमारी इम्यूनिटी के लिए भी अच्छे होते है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/dry-fruit-ladoos-in-winter-benefits-and-an-easy-recipe-to-make-them-at-home
सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स वाले लड्डू के फायदे और घर पर बनाने की आसान रेसिपी
सर्दियों का मौसम आते ही ठंडक के साथ थकान और शरीर में ठंडक महसूस होने लगती है। ऐसे में घर पर बने ड्राई फ्रूट्स वाले लड्डू न सिर्फ टेस्टी होते हैं बल्कि ये नेचुरल तरीके से बॉडी को गर्माहट, एनर्जी और न्यूट्रिशन भी देते हैं। ये लड्डू बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए बेनिफिशियल होते हैं।
सर्दी के दिनों में शरीर की एनर्जी जल्दी खत्म हो जाती है और इम्यूनिटी भी वीक पड़ सकती है। ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और खजूर से बने लड्डू नेचुरल ऑयल, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरे होते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ई, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी क्वांटिटी में पाए जाते हैं। सर्दियों में वायरल इंफेक्शन और सर्दी खांसी का खतरा बढ़ जाता है। इस लिए रोज एक दो लड्डू खाने से इम्युनिटी कैपेसिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियां भी आसानी से नहीं होती हैं।
हड्डियों के लिए बेनिफिशियल
सर्दियों में अक्सर घुटनों और कमर में दर्द की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। ऐसे में बादाम, अखरोट और काजू में कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं। इनको डेली खाने से बॉन्स स्ट्रांग होती हैं और जोड़ों की अकड़न भी कम होती है।
• यह सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत ज्यादा बेनिफिशियल है और बुजुर्गों के लिए तो औषधि के जैसा है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या कंट्रोल करना का सोच रहे हैं तो उसमें भी यह काफी कम आते हैं। ये कैलोरी से भरपूर होते हैं लेकिन अगर 1 से 2 लड्डू डेली खाएं तो ये वजन बढ़ाने की बजाय बैलेंस में रखते हैं।
• हेल्दी फैट और फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे एक्स्ट्रा स्नैक्स की क्रेविंग कम होती है।
अगर आप घर पर ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने का सोच रहे हैं तो आसानी से बना सकते हैं और यह मार्केट से भी ज्यादा हेल्दी बनेंगे। इस के लिए आपके पास कुछ सामान होना चाहिए जिस में बादाम काजू अखरोट किसमिस खजूर इलायची पाउडर देसी घी होना चाहिए क्योंकि इन सभी को मिक्स करके ही हम लड्डू बनाएंगे।
बनाने का प्रोसेस
अब Dry fruits Laddu Recipe के प्रोसेस की बात करते हैं तो इसके लिए सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को 2 से 3 मिनट हल्का भून लेंगे बिना घी के ताकि क्रिस्पी हो जाएं और अच्छी खुशबू आए। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में हल्का दर्द भरा पीस लेंगे बिल्कुल बारीक पाउडर नहीं बनाना है।
• खजूर को अलग से ब्लेंड करके पेस्ट बना लेंगे और एक कढ़ाई में घी गर्म करके सबसे पहले खजूर का पेस्ट डालकर दो-तीन मिनट पकाएंगे इसके बाद बाकी सभी ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर को डालकर पकाएंगे और गाढ़ा होने देंगे।
• इसके बनने के बाद इस मिक्सचर को ठंडा होने देंगे और हाथों से गोल लड्डू बना लेंगे।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.