दिसंबर का महीना रश्मिका मंदाना के लिए खास, ‘पुष्पा 2’ से लेकर ‘एनिमल’ तक जुड़ी यादें
श्रीवल्ली’ फेम रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रश्मिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिसंबर को अपने लिए खास महीना बताया।
मुंबई : श्रीवल्ली’ फेम रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रश्मिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिसंबर को अपने लिए खास महीना बताया।
इंस्टाग्राम पर जताया आभार
रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में एक प्रशंसक की बनाई रील शेयर की। इस वीडियो में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी स्टारर ‘एनिमल’ में उनके किरदार ‘गीतांजलि’ को दिखाया गया। रश्मिका ने वीडियो पर लिखा, “दिसंबर वास्तव में मेरे लिए बहुत खास रहा है। बहुत आभारी हूं। धन्यवाद धन्यवाद धन्यवाद।”