सर्दियों में नाखूनों की करें अच्छे से देखभाल करें आसान से टिप्स फॉलो
सर्दियां आते ही हमारे नाखून कई बार ड्राइनेस के चलते टूट जाते है। इसके लिए हमें सर्दियों में इनको ड्राई नहीं होने देना चाहिए और इसके साथ ही हेल्दी डाइट भी लेनी चाहिए ताकि अंदर से इन्हें न्यूट्रिशन मिले।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 16, 2026 • 11:53 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
सर्दियों में नाखूनों की करें अच्छे से देखभाल करें आसान से टिप्स फॉलो
सर्दियां आते ही हमारे नाखून कई बार ड्राइनेस के चलते टूट जाते है। इसके लिए हमें सर्दियों में इनको ड्राई नहीं होने देना चाहिए और इसके साथ ही हेल्दी डाइट भी लेनी चाहिए ताकि अंदर से इन्हें न्यूट्रिशन मिले।
Full Story: https://www.newstvindia.in/take-good-care-of-your-nails-during-winter-by-following-these-easy-tips
सर्दियों में नाखूनों की करें अच्छे से देखभाल करें आसान से टिप्स फॉलो
सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी नाखूनों को रूखा बना देती है कई बार तो यह नाखून को काफी कमजोर भी कर देती है जिसे नाखून बहुत जल्दी टूट जाते हैं ऐसे में आपको अपने नाखून की थोड़ी एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए ताकि वह हेल्दी रहे उनकी केयर करने के लिए कुछ आसान से टिप्स है जो आपको इस आर्टिकल में बताते है।
सर्दी की ड्राई हवा नाखूनों से नमी ले लेती है जिससे उनमें सफेद निशान आ जाते है और कई बार दरारें भी आ जाती है जिस से यह टूटने लगते हैं। इस के लिए गर्म पानी का ज्यादा यूज और हीटिंग डिवाइस भी इसे कई बार और खराब कर देते है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अगर आप अपने नाखूनों को मॉइश्चराइज रखते हैं तो यह काफी हेल्प करता है आपके नाखून को ग्रो होने में और उन की ड्राइनेस को कम करना है। इस के लिए हर रात सोने से पहले नाखूनों और आसपास की स्किन पर नारियल या जैतून का तेल लगाएं।
• इस के लिए हल्के हाथों से 5 मिनट मालिश करें ताकि तेल अंदर तक चला जाए। इससे ड्राइनेस दूर होती है और नाखून सॉफ्ट रहते हैं।
गुनगुना पानी यूज करें
पानी का हम अपने डेली रूटीन में बहुत ज्यादा यूज करते हैं इसलिए कभी भी बहुत ज्यादा गर्म पानी का यूज नहीं करना चाहिए। नहाते या बर्तन धोते समय गुनगुने पानी का यूज करें गर्म पानी नाखूनों को और रूखा कर देता है। हाथ धोने के बाद तुरंत क्रीम लगा लें। इससे आप के नाखूनों में नमी रहती है।
अगर आप चाहे तो अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसे तेल जो हमारे घर में मिल जाते हैं उनसे अपने नाखून के मालिश कर सकते हैं। नारियल तेल में विटामिन E होता है जो नाखूनों को न्यूट्रिशन देता है। इस के लिए हफ्ते में 3 बार 10 मिनट मालिश करें। अगर आप चाहें तो बादाम का तेल भी यूज में ले सकते है यह जड़ों को स्ट्रांग बनाता है। इसे रात भर लगाकर रखें।
अगर आप नेल पेंट लगाकर ही रखते हैं तो कई बार इसके वजह से भी आपके नाखून में प्रॉब्लम हो जाती है। सर्दियों में नेल पॉलिश हफ्ते में एक बार ही लगाएं। हर 7 दिन बाद रिमूवर से हटा दें ताकि नाखून थोड़ा रिलेक्स हो सकें।
• अगर आप बार-बार अपने नाखून पर केमिकल रिमूवर का यूज करते हैं तो केमिकल रिमूवर से बचें। इस के लिए नेचुरल ऑलिव ऑयल भी यूज करें।
लें सही डाइट
आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह अंदर से आपकी बॉडी को हेल्दी बनाती है। इस के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और बायोटिन से भरपूर खाना खाएं जैसे दालें, अंडे, दही और बादाम खाएं। रोज कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.