सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर बड़ा हमला: "चुनाव आयोग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा प्रशासन, अयोग्य मतदाताओं को छिपाने का खेल शुरू"
पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच 'अपवित्र गठजोड़' होने का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी ने एक कथित आधिकारिक संदेश का हवाला देते हुए दावा किया है कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हेराफेरी कर रहे हैं।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की तरफ से वेरिफिकेशन प्रोसेस में हेराफेरी करने के गैर-कानूनी आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टीएमसी और प्रशासन के बीच गठजोड़ को दर्शाता है।
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "एसआईआर प्रक्रिया में चौंकाने और बेशर्म 'टीएमसी-ममता प्रशासन का गठजोड़' सामने आया। साउथ 24 परगना के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (एडीएम) की ओर से भेजा गया एक कथित व्हाट्सएप मैसेज चुनावी लिस्ट के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के पीछे की सच्चाई को उजागर करता है।"