T20 World Cup: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने फिर रचा इतिहास!
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को हराकर किया बड़ा उलटफेर। ब्रायन बेनेट के नाबाद 63 और सिकंदर रजा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे को मिली शानदार जीत।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Feb 19, 2026 • 8:40 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
T20 World Cup: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने फिर रचा इतिहास!
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को हराकर किया बड़ा उलटफेर। ब्रायन बेनेट के नाबाद 63 और सिकंदर रजा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे को मिली शानदार जीत।
Full Story: https://www.newstvindia.in/t20-world-cup-zimbabwe-create-history-by-beating-sri-lanka
T20 World Cup: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने फिर रचा इतिहास!
कोलंबो : जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है। गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा।
जिम्बाब्वे ने ओमान के विरुद्ध अपना पहला मैच 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है।
गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। मेजबान टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की।
कुसल 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 43 गेंदों में 46 रन जुटाते हुए श्रीलंका को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। मेंडिस ने टीम के खाते में 14 रन का योगदान दिया, जबकि निसांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट रयान बर्ल के हाथ लगा।
इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 8.3 ओवरों में 69 रन की साझेदारी हुई।
मारुमानी 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया। बर्ल 12 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
यहां से बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 40 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। सिकंदर रजा 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने 48 गेंदों में 8 चौकों के साथ 63 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। मेजबान खेमे की तरफ से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि दासुन शनाका और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट हासिल किया।