आरजेडी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपनी पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार शाम को आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने इस सूची की घोषणा की। आरजेडी झारखंड में छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चतरा, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद शामिल हैं।
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपनी पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार शाम को आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने इस सूची की घोषणा की। आरजेडी झारखंड में छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चतरा, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद शामिल हैं।
चतरा से मंत्री की बहू बनीं उम्मीदवार
चतरा विधानसभा सीट से आरजेडी ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से मंत्री की बहू को टिकट देकर आरजेडी ने एक परिवारिक रणनीति को अपनाया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा कोडरमा सीट से सुभाष यादव को पार्टी ने प्रत्याशी के तौर पर चुना है।