करेले का जूस है पोषक तत्वों से भरपूर जानें इसे पीने के फायदे और रखी जानें वाली सावधानियां
करेले का टेस्ट बहुत ही कड़वा होता है लेकिन फिर भी यह हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है अगर आप इसका जूस पीते हैं तो यह आपके शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद है। इसके ऐसे काफी सारे फायदे हैं जिनके बारे में शायद आप जानते भी नहीं होंगे इसके बारे में आपको डिटेल्स में आर्टिकल में बताते हैं।
करेला दिखने में खुरदुरा और कड़वा होती है। करेले में विटामिन A, C, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं। अगर आप इसका वाकई में फायदा लेना चाहते हैं तो इसका जूस आपके लिए बेहतर साबित होगा क्योंकि वह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है हमारे वजन को घटना है और साथ ही हमारी स्किन को भी काफी ग्लोइंग बनाता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
करेले का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। सबसे पहले ये डायबिटीज के मरीज के लिए खासकरहै क्योंकि क्योंकि इसमें चारेंटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे तत्व ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करते हैं। इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी को दूर भगाता है।
वजन घटाने में है हेल्पफुल
यह वजन घटाने में भी काफी ज्यादा हेल्पफुल होता है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती है। इस में मात्र 17 कैलोरी प्रति 100 ml होती है और फाइबर भरपूर होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है इस से भूख कम लगती है। इस के साथ ही ये मेटाबॉलिज्म तेज करता है जिससे फैट बर्न होता है।
करेले का जूस बाहर से नहीं अंदर से भी ग्लो लाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और मुहांसे और झुर्रियां कम करते हैं।
• इसके ब्लड प्यूरिफाई करने से पिंपल्स गायब हो जाते हैं। यह बालों के लिए भी काफी बेनिफिशियल है ये डैंड्रफ हटाता है और हेयर फॉल रोकता है।
करेले के जूस की रेसिपी
अगर आप करेले के जूस की रेसिपी जानना चाहते हैं तो बहुत ही आसान है इसके लिए आपको दो नॉर्मल करेले लेने होंगे जिसमें आप एक नींबू और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर और एक चम्मच शहद अगर आप चाहे तो डालकर एक गिलास पानी मिला दे और इन सभी को ब्लेंडर में पानी डालकर अच्छे से पीस ले लेकिन याद रखें कि इसके बीच आप पहले ही अलग कर ले।
रखें कुछ सावधानियां
करेला हमारे लिए अच्छा होता है लेकिन अगर किसी भी चीज को गलत तरीके से या ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो वह हमारे लिए प्रॉब्लम क्रिएट करता है अगर आप इसे ज्यादा पीते हैं तो आपका पेट दर्द या डायरिया भी आपको हो सकता है।
• प्रेग्नेंट महिलाओं को इस अवॉइड करना चाहिए क्योंकि यह युटेरस को काफी अफेक्टेड करता है। अगर आपको इस से एलर्जी है या आपकी दवाई चल रही है तो आपको डॉक्टर की सलाह से ही इसे पीना चाहिए।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.