'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की जयंती: PM मोदी ने बताया 'प्रेरणापुंज', अमित शाह बोले- 'उनके बलिदान ने आंदोलन को बनाया महाज्वाला'
देश मना रहा है लाला लाजपत राय की जयंती। सिर्फ क्रांतिकारी ही नहीं, PNB जैसी संस्थाओं के निर्माता भी थे 'शेर-ए-पंजाब'। जानें पीएम मोदी ने उनके आर्थिक विजन पर क्या कहा।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि लाला लाजपत राय का बलिदानी जीवन देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मातृभूमि की अमर संतान 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनका बलिदानी जीवन देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"