पीएम मोदी ने आईएनएसवी कौंडिन्या के क्रू को दी नए साल की शुभकामनाएं, समुद्र से दिखी भारत की प्राचीन नौसैनिक विरासत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल से पहले आईएनएसवी कौंडिन्या के क्रू मेंबर्स को शुभकामनाएं दीं और उनके जज्बे की सराहना की। गुजरात से ओमान के लिए रवाना यह विशेष पोत भारत की प्राचीन जहाज निर्माण और समुद्री परंपराओं को फिर से जीवंत कर रहा है।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आईएनएसवी कौंडिन्या के क्रू मेंबर्स को नए साल की शुभकामनाएं दीं। देश 2026 का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, और प्रधानमंत्री ने उनकी मेहनत और समर्पण की भी तारीफ की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें आईएनएसवी कौंडिन्या के क्रू की एक तस्वीर देखकर बहुत खुशी हुई और उन्होंने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। ये सभी समुद्र में हैं और अपनी यात्रा पर है।