इजरायल में मोदी का जलवा: अखबार ने हिंदी में लिखा 'नमस्ते', नेतन्याहू खुद पहुंचे रिसीव करने
पीएम मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर पहुंचे। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने किया स्वागत। पॉकेट स्क्वायर को लेकर हुए मजाक पर खूब हंसे दोनों नेता।
तेल अवीव : इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सपत्नी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।
विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर 'अपने मित्र' पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं। दोनों मित्र गले मिले फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया।