Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
चिनाब ब्रिज बना भारत की तकनीकी ताकत का प्रतीक, जानिए नाम और इतिहास की कहानी
भारत ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल — चिनाब ब्रिज — बनाकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बना है और ऊंचाई के मामले में एफिल टॉवर को भी पीछे छोड़ चुका है। यह न केवल तकनीकी दृष्टि से भारत की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अहमियत भी है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Jun 7, 2025 • 7:09 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
10 months ago
चिनाब ब्रिज बना भारत की तकनीकी ताकत का प्रतीक, जानिए नाम और इतिहास की कहानी
भारत ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल — चिनाब ब्रिज — बनाकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बना है और ऊंचाई के मामले में एफिल टॉवर को भी पीछे छोड़ चुका है। यह न केवल तकनीकी दृष्टि से भारत की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अहमियत भी है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/chenab-bridge-becomes-a-symbol-of-india-s-technological-strength-know-the-name-and-the-story-of-history
चिनाब ब्रिज बना भारत की तकनीकी ताकत का प्रतीक, जानिए नाम और इतिहास की कहानी
नई दिल्ली
भारत के उत्तर में बहती एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नदी — चिनाब — आज फिर से सुर्खियों में है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इसी चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल का उद्घाटन हो गया है। यह पुल सिर्फ एक संरचनात्मक चमत्कार नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता, भूगोल और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनकर उभरा है।
कई नाम, एक पहचान: नदी जो संस्कृति से बंधी है
चिनाब को उसके विभिन्न नामों से जाना जाता है — हिमाचल प्रदेश में चंद्रभागा, जम्मू-कश्मीर में चिनाब, और पाकिस्तान में चनाब। नाम अलग हैं, लेकिन नदी की आत्मा एक ही है — संस्कृति, परंपरा और प्रवाह की प्रतीक। हिमाचल में यह नदी चंद्रा और भागा नदियों के संगम से बनती है, जिसे स्थानीय लोग चंद्रभागा कहते हैं। 'चंद्रा' का अर्थ है चांद के समान निर्मल, जबकि 'भागा' का मतलब है बलवान और वेगवान।
जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करते ही इस पवित्र नदी का नाम 'चिनाब' हो जाता है। फारसी में 'चीन' का अर्थ है चंद्रमा और 'आब' का मतलब है जल — यानि 'चांद जैसा पानी'। यह नाम शायद इसकी उजली और शांत धारा के कारण पड़ा।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
वेदों, पुराणों और महाकाव्यों में चिनाब का उल्लेख मिलता है। ऋग्वेद में इसे 'असिक्नी' कहा गया है, जिसका अर्थ है — काले जल वाली नदी। प्राचीन ग्रंथों में इसका एक और नाम 'इसकमती' भी सामने आता है। महाभारत और स्कंद पुराण में इसे पुनः 'चंद्रभागा' के नाम से श्रद्धापूर्वक उल्लेखित किया गया है।
यह दर्शाता है कि चिनाब केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि आरंभ से ही भारतीय सभ्यता की एक जीवंत धारा रही है।
तकनीकी उपलब्धि: चिनाब ब्रिज
चिनाब नदी पर बना रेलवे पुल अब एक वैश्विक रिकॉर्ड कायम हुआ है। यह पुल स्टील आर्च डिज़ाइन पर आधारित है और इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है। इसका निर्माण न केवल इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता का उदाहरण है, बल्कि यह कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पुल सामरिक, आर्थिक और पर्यटन की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होगा।
संस्कृति और आधुनिकता का संगम
जहां एक ओर चिनाब की धारा सदियों से भाषाओं, सभ्यताओं और संस्कृतियों को जोड़ती आई है, वहीं इस पुल के उद्घाटन के साथ यह नदी एक बार फिर नए भारत के आत्मविश्वास और क्षमता की कहानी कहने लगी है।
आज चिनाब केवल एक नदी नहीं, बल्कि भूगोल और इतिहास के संगम पर खड़ी एक जीवित विरासत है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.