बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच भाजपा ने चुनाव आयोग से ममता बनर्जी की शिकायत की है। स्वतंत्र चुनाव के लिए पुलिस और प्रशासन को नियंत्रण में लेने की मांग की।
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की और याचिका सौंपी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारी एक-एक बात चुनाव आयोग ने सुनीं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री खुद घर तक जाकर धमकी दे रही हैं। उनकी पूरी टीम किस तरह पूरे चुनाव को हाईजैक किया है, हमने ये चिंता व्यक्त की है।"