दिल्ली-एनसीआर को बड़ी सौगात: नए साल से पहले मंजूर हुआ दिल्ली मेट्रो फेज-5A, 13 नए स्टेशन और 3 नए कॉरिडोर
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो फेज-5A के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 3 नए मेट्रो कॉरिडोर और 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Dec 24, 2025 • 4:50 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
5 months ago
दिल्ली-एनसीआर को बड़ी सौगात: नए साल से पहले मंजूर हुआ दिल्ली मेट्रो फेज-5A, 13 नए स्टेशन और 3 नए कॉरिडोर
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो फेज-5A के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 3 नए मेट्रो कॉरिडोर और 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
Full Story: https://www.newstvindia.in/big-gift-to-delhi-ncr-delhi-metro-phase-5a-13-new-stations-and-3-new-corridors-approved-ahead-of-new-year
दिल्ली-एनसीआर को बड़ी सौगात: नए साल से पहले मंजूर हुआ दिल्ली मेट्रो फेज-5A, 13 नए स्टेशन और 3 नए कॉरिडोर
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो फेज-5A के विस्तार को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फेज-5A के तहत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर को स्वीकृति दी गई है, जिन पर कुल 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें 10 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड स्टेशन शामिल होंगे।
एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (2.263 किमी),
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी) शामिल हैं।
इस परियोजना की कुल लंबाई 16.076 किलोमीटर होगी। इसके पूरा होने से राजधानी में मेट्रो कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। दिल्ली मेट्रो फेज-5A की कुल लागत 12,014.91 करोड़ रुपये है, जिसे केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषण एजेंसियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के जरिए सभी कर्तव्य भवन आपस में जुड़ेंगे। इससे रोज़ाना कार्यालय आने-जाने वाले करीब 60 हजार लोगों और लगभग 2 लाख आगंतुकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस विस्तार से प्रदूषण कम करने और जीवाश्म ईंधन की खपत घटाने में भी मदद मिलेगी।
अश्वनी वैष्णव ने बताया कि यह परियोजना लगभग तीन साल में पूरी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 400 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी, जो अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में डीएमआरसी द्वारा करीब 395 किलोमीटर लंबी 12 मेट्रो लाइनें संचालित की जा रही हैं, जिनमें 289 स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है, बल्कि दुनिया के प्रमुख मेट्रो नेटवर्कों में भी इसकी गिनती होती है।